अमित मिश्रा ( मुम्बई ब्यूरो चीफ)

 

देश में विभिन्न स्थानों पर हुए शारीरिक दुराचार की घटनाओं से आक्रोशित व खिन्न बेहद खूबसूरत  एक्ट्रेस व मखमली आवाज की टैलेंटेड सिंगर अक्षरा सिंह ने कहा है कि रेपिस्‍टों को ‘चौराहे पे गोली मारो’। दरअसल ‘चौराहे पे गोली मारो’ उनका नया गाना है, जिसे उनके यूट्यूब चैनल अक्षरा सिंह ऑफिसियल पर रिलीज किया गया है। यह गाना अब खूब वायरल भी हो रहा है।अक्षरा के इस गाने को अब तक लाखों लोगों ने देखा है।

गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह खुद मर्दानी लुक में नजर आ रही हैं और कह रहीं हैं कि बलात्‍कारियों के लिए अब एक ही न्‍याय बचा है – ‘चौराहे पे गोली मारो’।

गाना ‘चौराहे पे गोली मारो’ को अक्षरा ने अपनी खूबसूरत आवाज देकर शब्दों में जान फूंक दिया है। दर्शकों के रोंगटे खड़े करनेवाले गाने का लिरिक्‍स मनोज मतलबी ने लिखा है व इसका म्युज़िक मधुकर आनंद का है। गाने में अक्षरा रैप करती भी नजर आयीं हैं। कोरियोग्राफर कैटी हैं।

गाने को मिल रही सफलता से अक्षरा सिंह खुश हैं और गुस्‍सा उन्‍हें इस बात से हैं कि देश में लगातार महिलाओं और बेटियों के साथ दुष्‍कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। अक्षरा का कहना है कि ऐसी घटनाएं सिर्फ सरकार के स्‍तर पर खत्‍म नहीं हो सकती। इसके लिए समाज को भी आगे आना होगा। बेटों को भी समझाना होगा और मनचलों को सबक सिखाना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here