अमित मिश्रा ( मुम्बई ब्यूरो चीफ )

पत्रकार से फिल्म और सीरियल्स लिखने वाले मनीष कुमार ने लिखा गीत

मुम्बई। हिन्दी  फ़िल्म और सीरियल्स लिखनेवाले  लेखक मनीष किशोर ने लोक महाआस्‍था के पर्व छठ को लेकर एक भोजपुरी गाना ‘आजा बबुआ’ लिखा है, जिसे पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने अपनी आवाज में गाया ।  पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने उनके शब्दों की गहराई को समझा और  शब्दों में अपनी खनकती आवाज़ से जान डाल दी है। आजा बबुआ एक भावुक गीत है जिससे हर बिहारी बेटा और माँ जुड़ जाएँगे।

मनीष किशोर इससे पहले बॉलीवुड फिल्‍म शरमन जोशी अभिनीत ‘काशी इन सर्च ऑफ गंगा’ का लेखन व निर्माण कर चुके हैं। बिहार से आने वाले मनीष ने अब अपनी माटी का फर्ज अदा करते हुए एक भोजपुरी गाना बिहारवासियों को भेंट किया है। यह गाना ‘ आजा बबुआ ‘ t-series ने रिलीज़ किया ।

‘आजा बबुआ’ के म्युज़िक डायरेक्‍टर बिहार के  अभिषेक अमोल हैं और इसके वीडियो का निर्देशन बिहार के ही निर्देशक धीरज कुमार ने किया है।

मनीष एक दशक से हिंदी फ़िल्म और टीवी सीरियलों  के जाने माने राइटर रहे हैं। जिन्होंने क्राइम पट्रोल और सीआईडी जैसी सीरीयलों का लेखन किया है। साथ ही  ‘कौन बनेगा करोड़पति’ और ‘इंडियन आइडल’ जैसे शो में बतौर क्रिएटिव और राइटर काम किया है।

उनकी फ़िल्म काशी इन सर्च ऑफ गंगा को भी लेखनी के लिए काफ़ी सराहा गया। अभी वो पुलकित सम्राट अभिनीत सुस्वागतम् ख़ुशामदीद पर काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग दिसम्बर में शुरू होगी। धीरज कुमार द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म के निर्माता व लेखक मनीष ही हैं।

आपको बता दें कि मनीष पटना से हैं और उन्होंने दिल्ली में बतौर पत्रकार कई न्यूज़ चैनल और पत्रिकाओं में काम किया है। लेकिन उनकी सिनेमा की भूख उन्हें मुंबई ले आयी जहाँ उनके काम को बहुत सराहा जा रहा है। मनीष का मानना है कि‍ अपनी भाषा और अपने जन्मस्थल के लिए अगर हम कुछ नहीं कर पाए, तो हर कुछ बेमानी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here