
सलिल पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार, मिर्जापुर.
- खुशी की गति के आगे हृदयगति हुई अवरुद्ध
- आवास विकास कालोनी से दो लोग देवलोक की आवास विकास कालोनी की ओर रवाना हुए
मिर्जापुर । जिंदगी में दुःख ही नहीं सताता बल्कि खुशी भी कभी कभी दुःखों का पहाड़ बन कर आती है। ऐसा ही वाक्या 2/3 मई की रात का है। नगर के आवास-विकास कालोनी में किसी जमाने में पूर्व पीएम वीपी सिंह के अनुयायी रहे रामसजीवन सिंह (65) रहते हैं। मूल निवासी छानबे ब्लाक कुरौठी ग्राम के हैं। इसी गांव के निवासी पूर्व IAD जे एन विश्वकर्मा हैं। रामसजीवन किसी समय खुद भी प्रधान थे।
जब इन्हें पुत्र के प्रधान पद चुने जाने की खबर मिली तो यह खुशी वे अपने ह्रदय में समा न सके। खुशी की गति के आगे हृदय गति अवरुद्ध हो गई। लिहाजा उनका निधन हो गया।
इसी कालोनी में रहने वाले रामपति तिवारी (70) भी 2/3 मई की रात देवलोक की आवास विकास कॉलोनी में रहने चले गए। वे बीमार थे। नटवा के एक बड़े अस्पताल में भर्ती थे । स्व तिवारी एक प्रतिष्ठित NGO के संचालक थे।












