हमारे लिये यह त्‍यौहारों के मौसम का समापन है, लेकिन सोनी सब के कलाकारों का उत्‍साह अभी भी खत्‍म नहीं हुआ है। चैनल शनिवार, 20 नवंबर को महासंगम लेकर आ रहा है, जिसका प्रशंसकों को बहुत समय से इंतजार था। दर्शक अब घटनाओं से भरे एक निर्णायक एपिसोड ‘द महासंगम’ के तहत अपने चहेते एक्‍टर्स को सोनी सब के विभिन्‍न शोज़ में एक साथ आते देखेंगे।शो ‘ज़िद्दी दिल माने ना’ की पराक्रम एकेडमी में आयोजित होने जा रहे एक भव्‍य जलसा फेस्‍ट में कलाकारों और किरदारों के एक बेहतरीन ग्रुप को देखने का दुर्लभ मौका दे रहा है।

सोनी सब का महासंगम अपने सभी शोज़ की मौजूदा स्‍टोरीलाइन को मिलाकर जलसा फेस्‍ट के लिये आये किरदारों को एक-दूसरे से जोड़ता है। दर्शक रोमांच के लिये तैयार रहें, क्‍योंकि ‘मैडम सर’ की हसीना (गुल्‍की जोशी) को ‘ज़िद्दी दिल माने ना’ के बत्रा साहब (विजय कश्‍यप) का एक कॉल आएगा और वे उन्‍हें जलवा फेस्‍ट के लिये आमंत्रित करेंगे। इसके साथ ही, मोनामी (कावेरी प्रियम) कोयल (सिम्‍पल कौल) और उसके बेटे निखिल (निर्भय ठाकुर) को कोयल के बुरे पति अभय (करण वीर मेहरा) के चंगुल से छुड़ाने के सीक्रेट मिशन पर है। ‘वागले की दुनिया’ के हमारे नेकदिल राजेश वागले (सुमीत राघवन), कोयल और निखिल को अनजाने में ही भागने के लिये लिफ्ट दे देते हैं। हालांकि बाद में राजेश अनजाने में ही अभय को कोयल के बारे में बता भी देते हैं, जो हताशा में कोयल को ढूंढ रहा होता है। कोयल ‘तेरा यार हूँ मैं’ की दलजीत (सायंतनी घोष) के पास पहुँचती है और उसे बंसल परिवार के घर में राहत और सुरक्षा मिलती है। लेकिन क्‍या अभय कोयल को बंसल परिवार के पास ढूंढ लेगा और अपने बुरे अतीत को छोड़ने की कोयल की कोशिश को नाकाम कर देगा

सोनी सब के दर्शकों के लिये मजा यहीं खत्‍म नहीं होगा, क्‍योंकि वे एक धमाकेदार गाने पर करण और मोनामी का बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस देखेंगे। पराक्रम एकेडमी में नये भर्ती हुए लोग और ‘मैडम सर’ की करिश्‍मा सिंह (युक्ति कपूर) जोश जगाने वाले गाने ‘इंडिया वाले’ पर थिरकेंगे। इस मशहूर रात के समापन में ‘ज़िद्दी दिल माने ना’ के सिड (कुणाल करण कपूर) और संजना (दिलजोत छाबड़ा) और ‘वागले की दुनिया’ के राजेश वागले ‘झूम बराबर झूम’ गाने पर नाचकर धड़कनें बढ़ानेवाला परफॉर्मेंस देंगे और माहौल में चार-चांद लगाएंगे।‘ज़िद्दी दिल- माने ना’ में स्‍पेशल एजेंट करण की भूमिका निभा रहे शालीन मल्‍होत्रा ने कहा कि, “सोनी सब में यह समय हमारे लिये रोमांचक है, क्‍योंकि आखिरकार सारे किरदार एक साथ आ रहे हैं। हमें सोनी सब परिवार के सभी एक्‍टर्स के साथ शूटिंग पूरी तरह से धमाकेदार लगी। आर्मी ऑफिसर्स का ‘मैडम सर’ की पुलिस ऑफिसर्स से मिलना और ‘वागले की दुनिया’ के किरदारों का उनके साथ आना मनोरंजन के स्‍तर को ऊँचा करता है और रोमांच को कई गुना बढ़ा देता है। महासंगम में दर्शकों को बि‍लकुल अलग अनुभव होगा, क्‍योंकि इसमें कई शोज के मोड़ और विचित्रताएं होंगी। मैं 20 नवंबर को महासंगम एपिसोड आने के बाद उस पर दर्शकों की प्रतिक्रिया के इंतजार में हूँ।”

‘वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नये किस्‍से’ में राजेश वागले की भूमिका निभा रहे सुमीत राघवन ने कहा कि , “महासंगम की शूटिंग पूरी तरह से मजेदार रही, क्‍योंकि उसमें सभी एक्‍टर्स एक साथ आ गये थे। हमें एक-दूसरे को बेहतर जानने और एक-दूसरे के किरदारों को ज्‍यादा डिटेल के साथ समझने का मौका मिला। हमें कुछ अलग करने का मौका मिला, जो सचमुच अच्‍छा रहा। मेरा किरदार राजेश अपने स्‍वभाव के मुताबिक ‘ज़िद्दी दिल माने ना’ की कोयल की मदद करता है, लेकिन अभय को उसके बारे में बता भी देता है, जिससे वह भाग रही थी, तो यह देखना दिलचस्‍प होगा कि कहानी में आगे क्‍या होता है। दर्शकों को अलग-अलग शोज के किरदारों को एक-दूसरे से बात करते और स्‍क्रीन पर होने वाले खुलासे देखना अच्‍छा लगेगा। यह सचमुच रोमांचक था और मुझे उम्‍मीद है कि हम सभी एक्‍टर्स अक्‍सर एक साथ आते रहेंगे।”

‘मैडम सर’ में करिश्‍मा सिंह की भूमिका निभा रहीं युक्ति कपूर ने कहा कि, “महासंगम की शूटिंग का अनुभव पूरी तरह से खुशनुमा था, क्‍योंकि उसमें आनंद की लहर थी और सेट को बड़ी खूबसूरत लाइट्स से सजाया गया था, इसलिये वह सुंदर दिख रहा था। मैं रोमांचित थी, क्‍योंकि मुझे सोनी सब परिवार के कलाकारों से मिलने का यह बेहतरीन मौका मिला था। डांस परफॉर्मेंस के लिये मैंने पीच कलर का एक सुंदर लहंगा पहना था और ‘ज़िद्दी दिल- माने ना’ की टीम के साथ डांस करने में मुझे इतना मजा आया कि मेरा दिल भर गया। मुझे लगता है कि यह महासंगम सोनी सब की एक अच्‍छी पहल है, क्‍योंकि इसमें सभी एक साथ होते हैं और सुनिश्चित किया जाता है कि हर कोई खुश हो और खूब मस्‍ती करे। कुछ नया और अलग करना हमेशा रोमांचक होता है। इसलिये, एक डांस सीक्‍वेंस के लिये तैयारी करने और अपने दर्शकों के लिये परफॉर्म करने का यह मौका मुझे तरोताजा करने वाला एक अनुभव था।‘’

* महासंगम एपिसोड 20 नवंबर को शाम 7:30 बजे से सोनी सब पर प्रसारित होगा……

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here