
भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली खूबसूरत और बेहद टैलेंटेड अभिनेत्री माही श्रीवास्तव को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने साइन कर लिया है। वे इस कम्पनी की फ़िल्मों और म्युज़िक अल्बम्स में नजर आएंगी।
माही ने बताया कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एम.डी. रत्नाकर कुमार ने जैसे ही मुझे ऑफर दिया वैसे ही मैंने झट से हां कर दी। रत्नाकर सर ने मेरा काम देखा था। जिस कारण उन्होंने मुझे अपने साथ काम करने के लिए कहा। हाल ही में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से मेरा एक गाना रिलीज हुआ था, जिसमें मेरे साथ अरविंद अकेला ‘कल्लू’ थे। इस सांग में रत्नाकर सर ने बड़ी ही बारीकी के साथ मेरा परफॉर्मेंस देखा और उन्होंने मेरे काम की तारीफ की तथा कॉन्ट्रैक्ट का ऑफर दे दिया ।
अभिनेत्री ने आगे कहा मेरे लिए यह खुशी की बात है कि मैं वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से जुड़ चुकी हूँ इसके लिए मैं वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एम.डी. रत्नाकर कुमार सर का बहुत बहुत धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुझे अपनी इस म्युज़िक कंपनी से जोड़ा।
आपको बता दें कि माही उत्तर प्रदेश के बलिया शहर की रहनेवाली हैं। उन्होंने पिछले साल ही अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी। इस छोटी सी जर्नी में ही माही ने इंडस्ट्री के लगभग सभी बड़े और छोटे कलाकारों के साथ काम कर लिया है। जल्द ही माही वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के कई बड़े प्रोजेक्ट में नजर आएगी।

















