गजेन्द्र राम त्रिपाठी

उनवल।खजनी तहसील क्षेत्र के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय टेकवार में कक्षा आठ के छात्रा छात्राओं को सम्मान पूर्वक विदाई किया गया समारोह में कक्षा 7 के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए कविता और हास्य नाटक प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिए ।आयोजन के मुख्य अतिथि सभासद संतोष राम त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ आशीर्वाद दिए और उन्होंने कहा आप लोग कक्षा आठ की परीक्षा पास करके अब कक्षा नौ में जाएंगे जिस मेहनत और लगन से आप लोगों ने अपनी पढ़ाई किया है ऐसे ही अनवरत आगे बढते रहेंगे और मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

युगेश कुमार शुक्ल ब्लॉक मंत्री ने बच्चों के उच्च शिक्षा संस्कार और परंपरागत शैली से आगे बढने की शुभकामनाएं दी इस मौके पर कक्षा आठ के बच्चों के लिए इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स की किताब स्कूल की तरफ से वितरण किया गया विद्यालय के प्राचार्य नवीन कुमार त्रिपाठी द्वारा कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुक छात्र छात्राओं व शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किए कार्यक्रम का कार्यक्रम का संचालन बृजेश त्रिपाठी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध अध्यक्ष राम सांवर ,बलराम त्रिपाठी, अतुल प्रताप,बृजेश त्रिपाठी,अविनाश कुमार,सुमन देवी,सीमा पान्डेय ,नीरज सिंह, सूरज सिंह,विकास इत्यादि सहित आगंतुक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here