Home राज्य गुजरात Total Samachar गुजरात के नवसारी में भीषण सड़क दुर्घटना में 9 की...

Total Samachar गुजरात के नवसारी में भीषण सड़क दुर्घटना में 9 की मौत हो गई

0
99

विनोद सिंह, गुजरात

  • गुजरात के नवसारी में भीषण सड़क दुर्घटना में 9 की मौत हो गई
  • सुबह ४ बजे के करीब एक बस और फॉर्चूनर कार की टक्कर में कई लोग घायल भी हो गए है

नवसारी नेशनल हाईवे नंबर 48 पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कुल 9 लोगों की मौत हो गई है और और 29 लोग घायल हो गए है जिनमे से 11 लोगों को निजी अस्पताल १७ घायलों को वलसाड के डॉ हाउस और एक को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।

हादसा उस वक्त हुआ जब अहमदाबाद में आयोजित प्रमुख स्वामी शताब्दी महोत्सव में आए हुए लोग बस में बैठ कर वापस लौट रहे थे उस वक्त नवसारी के रेशमा गांव के करीब फॉर्चूनर कार आकर बस से टकराई, टक्कर इतनी भयानक थी की फॉर्च्यूनर कार में बैठे तमाम लोगों की मौत हो गई बताया जा रहा है की फोर्टनेर का ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठा और वो गलत ट्रेक पर चढ़ गया जहा सामने से आर रही बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई ।

इस पूरी घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है साथ ही मृतकों के लिए २ लाख और घायलों के लिए ५० हजार मुआवजे की घोषणा भी की है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here