Home राज्य उत्तर प्रदेश Total Samachar भाजपा के साथ है प्रदेश का जन मन- भूपेन्द्र सिंह...

Total Samachar भाजपा के साथ है प्रदेश का जन मन- भूपेन्द्र सिंह चौधरी

0
75

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश का जन और मन पूरी तरह से भाजपा के साथ है। यही कारण है कि निकाय चुनाव में सपा, बसपा व कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल चुनाव मैदान में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है। उन्होंने कहा कि आतंक, अत्याचार, अपराध व अराजकता को पोषित करने वाले सपा-बसपा-कांग्रेस का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है और इन दलों को जनता बार-बार नकार रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी झांसी में झांसी, ललितपुर, जालौन के पार्टी नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कि भाजपा के कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम तथा विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा हर बार विजय के नए प्रतिमान स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी लोककल्याण तथा राष्ट्र को वैभवशाली बनाने के लिए अहर्निश कार्य कर रहे है। उनका परिवार देश और प्रदेश की जनता है। उन्होंने चुनाव प्रबंधन पर चर्चा करते हुए कहा कि सतत् सम्पर्क व संवाद और मतदान होने तक बूथ की अभेद्य संरचना ही विजय का मंत्र है और इस मंत्र को भाजपा कार्यकर्ता बखूूबी जानता है। उन्होंने कहा कि झांसी कमिश्नरी के तहत नगर निगम, नगर पालिकाओं तथा नगर पंचायतों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करते हुए पार्षद प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करें, ताकि प्रत्येक निकाय भाजपा का बहुमत हो और विकास की अविरल गंगा में किसी भी प्रकार कोई व्यवधान ना हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here