Home राज्य उत्तर प्रदेश Total Samachar इण्टरनेशनल साइन्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल

Total Samachar इण्टरनेशनल साइन्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल

0
71

लखनऊ, 27 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस की दो मेधावी छात्राओं सुरम्या एवं नीलांजना ने इण्टरनेशनल साइन्स ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह ओलम्पियाड सिल्वर जोन फाउण्डेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित हुआ। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इन मेधावी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस साइन्स ओलम्पियाड में भारत समेत कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया एवं कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की इन प्रतिभाशाली छात्राओं ने अपने ज्ञान-विज्ञान व मेधात्व का शानदार उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गोल्ड मेडल अर्जित कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि हेतु सी.एम.एस. छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है, जिसके फलस्वरूप सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अधिकाधिक पुरस्कार अर्जित कर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here