Home राज्य गुजरात Total Samachar चरणामृत समझकर पी गए शराब कृषि मंत्री राघवजी पटेल।

Total Samachar चरणामृत समझकर पी गए शराब कृषि मंत्री राघवजी पटेल।

0
91

 

सत्यम सिंह ठाकुर, गुजरात

गुजरात में नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा में आदिवासी दिवस समारोह के अवसर पर राज्य के कृषि मंत्री राघवजी पटेल गलती से शराब का एक घूंट पी गए। दरअसल समारोह के दौरान एक आदिवासी ने पान के पत्ते में उन्हें देसी शराब दी थी, जिसे राघवजी पी गए।

बाद में उन्होंने कहा कि मैं आदिवासी परंपरा से अनजान था। उस दौरान मैंने समझा कि मुझे चरणामृत दिया जा रहा है, जिसे मैं पी गया। जबकि, मुझे दोने में वह शराब धरती माता को अर्पित करनी थी। मुझे कुछ लोगों ने यह बात बताई, तब मुझे अपनी गलती का अहसास हुआ।

आज विश्व आदिवासी दिवस राज्य के कृषि मंत्री राघवजी पटेल की मौजूदगी में नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा में मनाया गया। इस सार्वजनिक कार्यक्रम में आदिवासी परंपरा के अनुसार पूजा का भी आयोजन किया गया था। दरअसल आदिवासी पूजा के दौरान देसी शराब से धरती माता का अभिषेक करते हैं। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इसी दौरान आदिवासी पुजारी ने कृषि मंत्री समेत अन्य नेताओं को धरती की पूजा करने के लिए पान के पत्तों में शराब दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here