Home राज्य उत्तर प्रदेश Total Samachar राजभवन गरबा महोत्सव में सहभागी हुईं मालिनी अवस्थी

Total Samachar राजभवन गरबा महोत्सव में सहभागी हुईं मालिनी अवस्थी

0
89

राजभवन में आयोजित नवरात्रि व गरबा महोत्सव के आठवें दिन आज देवी की आराधना व आरती संपन्न हुई। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायिका मालिनी अवस्थी, अपर मुख्य सचिव राज्यपाल डॉ सुधीर महादेव बोबडे, राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी, अध्यासितगण व आमंत्रित अन्य गणमान्य शामिल हुए।

इस अवसर पर भक्ति और साधना के नृत्य गरबा व सनेडो पर आमंत्रित गणमान्यों व श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से प्रतिभाग किया गया। गरबा सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, जिसे विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राजभवन में हर्षाेल्सास के साथ मनाया जा रहा है। पंद्रह अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि एवं गरबा महोत्सव के शुरुआत से ही प्रतिदिन राजभवन में श्रद्धालु और आराधकगण देवी की आराधना, आरती पश्चात गरबा में सामूहिक प्रतिभाग कर रहे हैं। नौ रातों तक चलने वाले इस उत्सव में भक्ति और साधना के नृत्य गरबा पर प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बनता है। कार्यक्रम पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here