Home राज्य गुजरात Total Samachar गुजरात के गरबे में नवरात्रि के दिखे कई रंग

Total Samachar गुजरात के गरबे में नवरात्रि के दिखे कई रंग

0
75

सत्यम सिंह ठाकुर, गुजरात

नवरात्रि का आज आखिरी दिन, माता के मंदिरों में भक्तो के हुजूम के साथ गुजरात के गरबे में नवरात्रि के दिखे कई रंग

गुजरात में नवरात्रि के दौरान गुजरातियों ने जमकर खेला गरबा, तो अष्टमी में कई स्थानों पर हुई महा आरती, गुजरात में नवरात्रि के दौरान गरबा के कई रंग देखने को मिले पोरबंदर के गोल्डन गर्भ में महिलाओं ने लाखों और करोड़ों के गहने पहन कर गरबा खेला तो राजकोट की छात्राणियों ने बुलेट और जिप चलते हुए भी तलवार भांज कर अपना हुनर दिखाया।

जामनगर में मशाल गरबा और अंगार रास में आग के गोलों पर नंगे पैर रास करते देख लोग चकित रह गए, तो वही मडियारा रात में पारंपरिक काठियावाड़ी वेशभूषा में गरबा अलग ही तरह की शोभा दे रहा था इन सब के साथ कई गरबा इवेंट पर वरुण धवन आयुष्मान खुराना और कंगना राणावत जैसे सेलिब्रिटी अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने भी पहुंचे

गरबे के साथ-साथ दुर्गा माता की पूजा अर्चना में भी प्रमुख तीर्थ स्थलों पर भक्तों का सैलाब उमड़ा वहीं अनेक स्थानों पर की गई महा आरती में हजारों और लाखों दीपकों की एक साथ जगमगाहट ने अद्भुत तस्वीर नजर आई , सूरत के उमिया धाम में हुई महा आरती में हजारों लोगों ने हाथ पर दीपक जलाकर आरती में हिस्सा लिया तो वहीं शेषनाग आरती में सैकड़ो दीपक के साथ माता की आरती की गई

इन सब के बीच नवरात्रि में ही गुजरात में कई ऐसी खबरें आई जहां पर गरबा खेलते खेलते लोग हार्ट अटैक से मौत की भेंट भी चढ़ गए पिछले 48 घंटे की ही बात करें तो हार्ट अटैक से करीबन 14 लोगों की मौत हो गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here