सत्यम सिंह ठाकुर, गुजरात
गांधीनगर में गिफ्टी सिटी से करीब 32 किलोमीटर दूर दहेगाम के लिहाडा गांव में देशी शराब पिने के बाद दो युवकों की मौत हो गई और चार अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक लिहोडा और एक पनाना मुवाडा गांव का है. संदेह है कि जहरीली शराब पीने से युवकों की जान गई है।

पुलिस को एक मृतक युवक विक्रम के पास से शराब की बोतल मिली है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका में पुलिस ने 5 आपातकालीन सेवा एम्बुलेंस तैनात कर दिए हैं। रेंज आईजी और जिला पुलिस अधीक्षक लिहोडा गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गांधीनगर पुलिसके मुताबिक एफएसएल रिपोर्ट में इथाइल अल्कोहल की पुष्टि नहीं हुई है इसलिए ये ज़हरीली शराब काण्ड का मामला नहीं लगता लेकिन इसके कारणों की तलाश की जा रही है
स्थानीय बताते है की गांव में ज्यादातर बाहर से देशी शराब आती है वही कांग्रेस इस मुद्दे पर आक्रामक हो गई है और उन्होंने भजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है कांग्रेस नेता अमित चावडा ने पीड़ितों के परिवार से मुलाकात की और आरोप लगाया की गुजरात सरकार की भ्रष्ट पुलिस के चलते इस तरह के काण्ड बार बार हो रहे कहा कि पंजाब की तरह उड़ता गुजरात भी कहा जा सकता है
















