डॉ दिलीप अग्निहोत्री

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांग शब्द दिया था,इसी के साथ उन्होंने दिव्यांगों की सहायता व सम्मान हेतु अनेक योजनाएं लागू की। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी इसी सम्बोधन को मान्यता दी,और केंद्र की तर्ज पर प्रदेश में भी उनके लिए उल्लेखनीय कार्य किये गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांगों को सहायता प्रदान कर नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। गोरखपुर में दिव्यांगों को ट्राईसिकिल व्हीलचेयर और स्मार्ट फोन के साथ अन्य उपकरण वितरित किये। कहा कि देश में छह वर्ष पहले देश में अराजकता अव्यवस्था,अविश्वास और असुरक्षा का माहौल था।

नरेंद्र मोदी ने अपनी अति कुशल कार्यक्षमता के साथ देश को विकास को पटरी पर पहुंचाया है। उन्होंने देश को बेहद ही सुदृढ़ व्यवस्था दी है। उनके कुशल और दूरगामी सोच वाले नेतृत्व के बलबूते ही देश में छह वर्ष में बड़ा बदलाव हुआ है। इस परिवर्तन की धमक दुनिया में सुनाई दे रही है। लगभग सभी विकसित देश पीएम मोदी की कार्यशैली के कायल भी हो गए हैं। कोरोना महामारी के काल में भी नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए आर्थिक सहायता का बड़ा पैकेज घोषित किया। आपदा को अवसर में बदलने का कार्य किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here