* ‘क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड्स’ मोशन कंटेंट ग्रुप, फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड और विस्टास मीडिया कैपिटल के सहयोग से  निर्मित

ग्रुप एम का मोशन कंटेंट ग्रुप, फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड और विस्टास मीडिया कैपिटल के सहयोग से  वेब सीरीज, शॉर्ट फिल्मों  और फीचर फिल्मों की  प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए ‘क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स’ के चौथे संस्करण के साथ तैयार है | क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स एक ऐसा मंच है जो देश की विशाल मनोरंजन इंडस्ट्री की विश्वसनीय प्रतिभाओं को सम्मानित करता है। जल्द होने जा रहे इस पुरस्कार समारोह ने सभी भाषाओं की फीचर फिल्मों में नामांकित प्रतिभाओं की लिस्ट जारी कर दी है।

मोशन कंटेंट ग्रुप, फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड और विस्टास मीडिया कैपिटल का प्रयास रहा है दर्शकों के लिए एक विश्वसनीय अवार्ड शो लाये, जिसके माध्यम से  सभी शैलियों में बेहतरीन कॉन्टेंट को सराहा जाए। इसमें भारत के चुनिंदा सर्वश्रेष्ठ क्रिटिक्स द्वारा अवॉर्ड के लिए चयन किया जाता है ताकि दर्शकों को एक विश्वसनीय अवॉर्ड शो देखने को मिले।

अनुपमा चोपड़ा, चेयरपर्सन फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड ने कहा कि  “हमें इंडियन क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स के चौथे संस्करण के लिए फीचर फिल्म के नामांकित व्यक्तियों की घोषणा करते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है | महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद, कलात्मकता और कहानी कहने का स्तर कम नहीं हुआ है। ये पुरस्कार भारतीय सिनेमा की न हारने वाली भावना का उत्सव है।”

ग्रुपएम साउथ एशिया के सीईओ प्रशांत कुमार ने कहा कि  “महामारी के बावजूद 2021 में शानदार प्रदर्शन के साथ अविश्वसनीय चीजें बनकर सामने आईं। हम यह मानते हैं कि क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स के द्वारा हम वास्तव में बेहतरीन काम के लिए रचनाकारों और उनके काम को पहचान दिलाने और उन्हें सम्मानित करने में सबसे आगे है। प्रतिभा को पहचानना और उनके सर्वोत्तम प्रयासों के लिए उन्हें पुरस्कार देना बहुत महत्वपूर्ण है। हमें  2021 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए नामांकन प्रस्तुत करते हुए बेहद ख़ुशी हो रही है ।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here