भोजपुरी फिल्म ‘बोल राधा बोल’ के निर्देशक पराग पाटिल ने हमेशा ही कुछ अलग और अनोखा किया है। पराग और खेसारी की फिल्मों में निर्माता बदले, लेकिन पराग और खेसारी की जोड़ी नहीं बदली। खेसारी की हर फिल्म में पराग पाटिल ने उन्हें एक अलग रूप रंग में दिखाया है।

पराग हमेशा से ही फिल्मों में एक्सप्रेरिमेंट करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने खेसारी के साथ अब तक हर सिनेमा में उनको एक यूनिक तरीके से प्रजेंट किया है। चाहे वो संघर्ष हो या बोल राधा बोल ।  संघर्ष में पराग ने खेसारी को एक बुजुर्ग के रूप में दिखाया , तो  लिट्टी चोखा में खेसारी एक सीधे साधे गांव के परिवेश में रहने वाले व्यक्ति के किरदार में नजर आए।  हालिया रिलीज़ ‘ आशिकी ‘ में खेसारी लाल यादव एक बार फिर से एक अलग गेटअप में दिखाई दिए। जिसमें वे एक ब्राह्मण समाज से तालुक रखते हैं और अचानक से किसी के प्यार में पड़कर साधु संन्यासी वाले रूप में हाथ में  चीलम लिए दिखाई देते हैं। अब पराग पाटिल और खेसारी लाल यादव की आगामी फिल्म बोल राधा बोल आ रही है जिसमे पराग ने खेसारी को अपनी उम्र से 10 साल छोटा दिखाया है। उनके उस लुक की खूब चर्चा हो रही है।

निर्देशक पराग पाटिल ने कहा कि ‘ मैं कहानी के मुताबिक खेसारी का लुक सोचता हूँ। अगर कहानी किसी पिता की है तो संघर्ष जैसा रूप खेसारी पर अच्छा लगता है। वहीं अगर हम बोल राधा बोल की बात करें तो इसमें खेसारी को हम अल्हड़ व्यक्ति का रूप देना चाहते थे जो उन पर सूट भी कर रहा है। फिल्म बोल राधा बोल मेरी अब तक कि सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक होनेवाली हैं। ये भोजपुरिया दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी कि भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसा सिनेमा में भी बन सकता है क्या। ‘

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here