दिसंबर में नगर निकाय चुनाव का हो सकता है एलान

0
132

सभी दल चुनावी मोड में, सपा रालोद मिलकर लड़ेंगे चुनाव,नगर निकाय चुनाव का हो सकता है दिसंबर में एलान।

लखनऊ। दिसंबर में उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव ऐलान हो सकता है। स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। सभी पार्टियां चुनावी मोड़ में आ गयी है। वहीं रालोद ने सपा संग मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी वर्तमान में दिल्ली में ही हैं। बुधवार को उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात की। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहम्मद इस्लाम ने जयंत चौधरी ने एक निजी न्यूज चैनल से बात की और कहा सपा और रालोद मिलकर चुनाव लड़ेगी। विधानसभा के बाद नगर निकाय चुनाव में भी गठबंधन बरकरार रहेगा। हमारा गठबंधन मजबूत है और हम लोग अलग होने वाले नहीं हैं।

रालोद को अभी तक गांव की पार्टी माना जाता रहा है। वहीं अब शहर की पार्टी बनने के लिए भी जोर लगाएगी. इसके लिए नगर निकाय चुनाव में मजबूती से लड़ने का फैसला किया है. लिहाजा वह पदाधिकारियों पर भी दांव लगाएगी। ऐसे लोगों को टिकट देगी जो संगठन में सक्रिय हैं और साथ ही सामाजिक रूप से भी जनता के साथ संघर्ष में तत्पर रहते हैं।

नगर निकाय चुनाव का कार्यकाल पांच जनवरी को समाप्त हो रहा है। दिसंबर में नगर निकाय चुनाव करवाए जाने की है तैयारी है. 2017 में 16 नगर निगमों, 198 पालिका परिषद और 438 नगर पंचायतों में चुनाव हुए थे. इस बार 17 नगर निगम, 200 पालिका परिषद और 517 नगर पंचायतों में चुनाव होना हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here