भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पॉवर स्टार पवन सिंह के लिए लोगों की दीवानगी किसी से छुपी नहीं है. यही कारण है कि उनकी जितनी भी फिल्में या गाने रिलीज़ होते हैं लगभग सभी हिट हो जाते हैं. इसी कड़ी में म्युज़िक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से पवन सिंह की सुपरहिट भोजपुरी फिल्म पवन पुत्र रिलीज हो चुकी है.

फ़िल्म का इंतजार पवन सिंह के फैन्स को कई दिनों से था. अब उनका इंतजार खत्म करते हुए वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने पवन पुत्र को रिलीज कर दिया है. पवन पुत्र में दर्शकों को पवन सिंह के कई रूप देखने को मिल रहे हैं. फिल्म में इंटरटेंमेंट का भरपूर डोज़ देखने को मिल रहा है. दर्शकों को फिल्म में  पवन सिंह का किरदार खूब पसंद आ रहा है.

बता दें कि पवन सिंह की इस फिल्म ‘पवन पुत्र’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही सफलता का परचम लहरा दिया था. वर्ल्डवाइड चैनल व जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत फिल्म पवन पुत्र के निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक फिरोज खान हैं. लेखक राकेश त्रिपाठी, संगीतकार छोटे बाबा (बसही) हैं.  कार्यकारी निर्माता इमरोज अख्तर (मुन्ना) , छायांकन इमरान आलम, मारधाड़ श्री श्रेष्ठा, नृत्य कानू मुखर्जी, कला शेरा का है.

फिल्म के लीड कलाकार हैं पवन सिंह, मीर सरवर, प्रियंका पंडित, प्रियंका रेवड़ी, ऋतु पांडेय, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, अमित शुक्ला, अनूप अरोरा, संजय वर्मा, अयाज खान, राकेश त्रिपाठी, अमोल चौगले, उजैर खान, निशा झा, जया पांडेय, प्रेम दूबे, अजय अय्यर व संजीव मिश्रा .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here