Home राज्य उत्तर प्रदेश Total Samachar गुजरात में किरण पटेल के बाद सामने आया एक और...

Total Samachar गुजरात में किरण पटेल के बाद सामने आया एक और फर्जी अधिकारी…

0
73

रोशन सिंह, गुजरात

  • वडोदरा के मयंक तिवारी के खिलाफ सीबीआई ने मामला दर्ज किया है….
  • पीएमओ ने एक शिकायत मिलने पर सीबीआई को पूरा मामला फारवर्ड किया था….

इसमें सामने आया है कि मयंक तिवारी खुद को पीएमओ का सीनियर अधिकारी बताकर एक बड़े लेनदेन में एक डॉक्टर को धमका रहा था…..

गुजरात के चर्चित किरण पटेल कांड के बाद पीएमओ के एक और फर्जी अधिकारी का मामला सामने आया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के संज्ञान लेने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने केस दर्ज कर लिया है। किरण पटेल की तरफ मयंक तिवारी नाम का यह शख्स खुद को पीएमओ में एडवाइजर होने की बात कहकर अधिकारियों को परेशान करता था। पुलिस दिनों वडोदरा पुलिस ने एक मामले में मयंक तिवारी को अरेस्ट किया था। अब प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से शिकायत प्राप्त होने पर सीबीआई ने मामला दर्ज कर लिया है। पीएमओ से सीबीआई को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि मयंक तिवारी खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय में गर्वमेंट एडवाइजरी में डायरेक्टर होने की बात कहता था।

किरण पटेल की तर्ज पर मयंक तिवारी पीएमओ के नाम पर कई लोगों के साथ ठगी कर चुका है। शुरुआत में एक मामला पारूल यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ सामने आया था। इसमें पारूल यूनिवर्सिटी ने तिवारी की सिफारिश मान ली थी और यूनिवर्सिटी में प्रवेश दे दिया था, लेकिन बाद में मामला खुलने पर तिवारी के पीएमओ में अधिकारी नहीं होने की बात सामने आई थी। तब वडोदरा ग्रामीण पुलिस ने केस दर्ज करके अरेस्ट किया था। अब ताजा मामले में सीबीआई ने मामला दर्ज किया है। चर्चा है कि खुद को पीएमओ में सलाहकार बताने वाले मयंक तिवारी के खिलाफ अब ठगी के कई और मामले भी सामने आ सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस पूरे मामले के सामने आने के स्पष्टता दी है कि इस नाम का कोई भी व्यक्ति पीएमओ में नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here