अमित, संवाददाता, लखनऊ,
जनपद लखनऊ में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत, रात 8:30 बजे से देर रात्रि तक, ज़िला आबकारी अधिकारी लखनऊ के नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर मदिरा पीने और पिलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आबकारी निरीक्षक सेक्टर 9 व आबकारी निरीक्षक सेक्टर 10 की टीम द्वारा तहसीन गंज तथा बालाचुंगी के आसपास क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। ग्वारी चौराहा तथा खरगापूर गोमतीनगर विस्तार के आसपास क्षेत्र में आबकारी निरीक्षक सेक्टर 5 तथा आबकारी निरीक्षक सेक्टर 4 की टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर पीने-पीलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। आबकारी निरीक्षक सेक्टर 6 की टीम द्वारा के छठा मिल के आसपास क्षेत्रों में सड़क पर पीने और पिलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।
अभियान के दौरान शराब की दुकानों के आसपास लगे ठेलो और ढाबों के आसपास के इलाकों को विशेष रूप से चेक किया गया। अभियान के दौरान आबकारी नियमों का उल्लंघन करने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत, मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गई।

इस अभियान पर जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि “सार्वजनिक स्थानों पर पीने और पिलाने वालों तथा देर रात्रि तक शराब की बिक्री करने वालों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान आगे भी जारी रहेगा….”














