Home राज्य उत्तर प्रदेश Total Samachar वैश्विक संस्कृत मंच उत्तर प्रदेश की लखनऊ मंडल नवगठित कार्यकारिणी

Total Samachar वैश्विक संस्कृत मंच उत्तर प्रदेश की लखनऊ मंडल नवगठित कार्यकारिणी

0
115

*वैश्विक संस्कृत मंच उत्तर प्रदेश*

 

वैश्विक संस्कृत मंच द्वारा डॉ. शालिनी साहनी, प्रवक्ता- वैश्विक संस्कृत मंच उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में एक आभासीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वैश्विक संस्कृत मंच के सचिव डॉ. राजेश कुमार मिश्रा, संगठन संयोजक-वैश्विक संस्कृत मंच डॉ. चन्द्र किशोर शास्त्री तथा मीडिया प्रभारी वैश्विक संस्कृत मंच उत्तर प्रदेश डॉ. शशी शेखर मिश्रा की विशेष उपस्थिति में वैश्विक संस्कृत मंच उत्तर प्रदेश की लखनऊ मण्डल कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया, जो निम्नवत् है –

1.अध्यक्ष- डॉ. उमा सिंह, सहायक आचार्या संस्कृत विभाग,महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना,लखनऊ।

2. उपाध्यक्ष – डॉ. वन्दना मिश्रा, सहायक आचार्या संस्कृत विभाग, फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय महाविद्यालय, महमूदाबाद, सीतापुर।

3. महासचिव – डॉ. ऊषा मिश्रा, सहायक आचार्या संस्कृत विभाग, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,अलीगंज, लखनऊ।

4. सचिव – डॉ. सरिता श्रीवास्तव, सहायक आचार्या संस्कृत विभाग, नारी शिक्षा निकेतन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लखनऊ।

5. संयोजक – डॉ. रागिनी श्रीवास्तव, सहायक आचार्या संस्कृत विभाग, शशि भूषण बालिका विद्यालय, डिग्री कॉलेज, लखनऊ।

6.समन्वयक – डॉ. सांत्वना द्विवेदी, सहायक आचार्या संस्कृत विभाग, डी.ए.बी. कॉलेज, लखनऊ।

पूर्व कार्यकारिणी के पदाधिकारी सदैव परामर्शदाता के रूप में मंच परिवार को अपना मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।

नवगठित मण्डल कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों द्वारा वैश्विक संस्कृत मंच के कार्यवृत्त और उद्देश्य के प्रति पूर्ण निष्ठा से सहयोग करने हेतु सकारात्मक विचार प्रस्तुत किए गए। निश्चित रूप से मंच आप सभी पदाधिकारियों के सहयोग से नए-नए आयाम को हस्तगत करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here