रोशन सिंह, गुजरात
- सगे भाई बहन ने मिलकर अपनी छोटी बहन को उतारा मौत के घाट…
- छोटी बहन को निर्वस्त्र कर माता जी की विधि करने के बहाने बुलाकर चाकूओं से गोदा….
- खेत मजदूरी करते राकेश और सविता को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
- 24 घंटे तक शव को पास रखकर करते रहे तांत्रिक विधि….
गुजरात के जामनगर जिले में आए ध्रोल गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब राकेश और सविता तडवी नामक आरोपीयों ने अंधश्रद्धा के चक्कर में अपनी 15 वर्षीय छोटी सगी बहन शारदा को मौत की नींद सुला दिया…..
आरोपी भाई बहन ध्रोल गांव में बिपिन भाई बारैया के खेत में खेत मजदूरी का काम करते थे…..मामला 18 अक्टूबर का है…पुलिस के मुताबिक बडी बहन सविता को लगता था कि उसकी छोटी बहन शारदा के कारण उनके घर में कई विघ्न और प्रकोप आ सकते हैं…घर में आई हर परेशानी के लिएछोटी बहन को जिम्मेदार मानते हुए सगे भाई बहन ने उसकी निर्मम हत्या कर दी….
चौंकाने वाली बात तो यह है कि सगे भाई बहन ने अपनी ही छोटी बहन को निर्वस्त्र भी किया और कई घंटो तक उसके शव के पास बैठकर विधि करते रहे,,,,,इस बात की जानकारी खेत के मालिक को लगी तब उसने पुलिस का संपर्क किया…आरोपीयों का मूल परिवार दाहोद का है,,,
माना जा रहा है कि माता जी को प्रसन्न करने के लिए अंधश्रद्धा में इस घटना को अंजाम दिया गया. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपी भाई बहन को आईपीसी की धारा 302,114 और जीपी एक्ट 135-1 के तहत गिरफ्तार कर लिया है,,,, आरोपी छोटी बहन सविता के नाबालिग होने से उसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया है.














