अमित मिश्रा ( मुम्बई ब्यूरो चीफ)

अभिनेता सत्या मांजरेकर आगामी सीरीज़ 1962: द वॉर इन द हिल्स के साथ डिजिटल दुनिया में कदम रख रहे हैं। इसका निर्देशन उनके पिता, महेश मांजरेकर ने किया है। इससे पहले ये पिता-पुत्र मराठी सिनेमा (जैसे आई और फुः फ्रेंडशिप अनलिमिटेड) और हिंदी मूवी, वाह! लाईफ हो तो ऐसी , में साथ काम कर चुके हैं।

सत्या युवा स्टार गोपाल की भूमिका निभा रहा है जो सी-कंपनी की बटालियन का सबसे युवा सैनिक है। इस सीरीज़ में अभय देओल, सुमीत व्यास, आकाश थोसर, अनूप सोनी, माही गिल एवं रोहन गंडोत्रा और कई अन्य प्रभावशाली कलाकार भी हैं, जिनकी घोषणा जल्द की जाएगी।

हॉटस्टार स्पेशल्स सीरीज़ 1962: द वॉर इन द हिल्स सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और 3000 चीनी सैनिकों के खिलाफ 125 जवानों की हमारी सेना की बहादुरी एवं अदम्य साहस की कहानी सुनाती है।

अपने पिता के साथ काम करने के बारे में सत्या मांजरेकर ने कहा, ‘‘बचपन से ही मेरे पापा एक अभिनेता और एक निर्देशक के रूप में मेरा आदर्श और मेरी प्रेरणा हैं। मैंने इन सालों में उनकी कला का अवलोकन किया और देखा कि वह कहानी को कितनी खूबसूरती से निर्देशित करते हैं और उसी खूबसूरती से उसका अभिनय भी करते हैं। कुछ ही लोगों में ये दोनों कलाएं इतनी उत्तम होती हैं और मेरे पापा उनमें से एक हैं। वो प्रतिभाशाली होने के साथ विनम्र भी हैं। उनके कठोर परिश्रम और संघर्षों ने मुझे सदैव उनकी तरह बनने की प्रेरणा दी है। 1962: द वॉर इन द हिल्स की शूटिंग के दौरान काम करने का बहुत सहज वातावरण था; मैं आसानी से उनसे अनेक सवाल कर सकता था। मैंने देखा कि पूरी कास्ट डायरेक्टर के रूप में उनके साथ काम करने में बहुत सहज महसूस करती थी। उनके साथ सेट पर काम करते हुए बिल्कुल घर जैसा महसूस हुआ।’’

हॉटस्टार स्पेशल्स प्रेज़ेंट्स 1962: द वॉर इन द हिल्स 26 फरवरी, 2021 को केवल डिज़्नी+ हॉटस्टार वीआईपी और डिज़्नी+ हॉटस्टार प्रीमियम पर रिलीज़ होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here