अभिनेत्री हिना को हाल ही में म्युजिक वीडियो ‘ काला ‘ के लिए तेलंगाना के जंगलों में फिल्मांकन के दौरान बिच्छू ने डंक मार दिया। लेकिन साहस दिखाते हुए और तुरंत इलाज मिलने के कारण वह बाल – बाल बच गयी।
हाल ही बिच्छु के डंक से उबरकर आई हिना ने पूरी दास्तान सुनाते हुए बताया कि “जंगल में सांप थे और मैं उनसे बचने की कोशिश कर रही थी लेकिन एक बिच्छू ने मुझे काट ही लिया। मुझे फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां से उपचार के कुछ देर बाद ही मैं शूटिंग पर वापस लौट आई । निर्माता मुझे एक ब्रेक देना चाहते थे, लेकिन मैंने शूट करना पसंद किया और इस वीडियो के लिए देखा जाए तो वस्तुतः अपना खून भी दे दिया। ”
हिना ने हंसते हुए आगे कहा कि ” उस दिन फर्क सिर्फ इतना था कि मुझे बिच्छू ने डंक मारा और उसी दिन मेरे पसंदीदा अभिनेता सलमान खान को सांप ने डंस लिया था।”
वीडियो गीत ‘काला’ के बारे में बताते हुए एक्ट्रेस हिना कहती है कि “काला , गीत जीवन की यात्रा में सपने देखने और उस सपने को हासिल करने के लिए कुछ कर गुजरने के बारे में है। ”
‘काला’ कई लोगों के सपने को चित्रित करने का एक संगीतमय प्रयास है ” कहते हैं सेशु के.एम.आर , काला जिनका स्वयं के सपनों का संगीत वीडियो है। सेशु अपने गुरु राम गोपाल वर्मा सहित कई फिल्म निर्माताओं के साथ काम कर चुके हैं, उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इस संगीत वीडियो को लॉन्च किया। ‘काला’ एक संगीत वीडियो गीत है, जिसे डीओपी भार्गव रवादा द्वारा गोवा और हैदराबाद के सुरम्य स्थानों पर शूट किया गया है। इस गाने को प्रसिद्ध गायिका नेहा करोडे ने गाया है।
के.एम.आर कॉर्प प्रेजेंटेशन और प्लेबैक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के इस संगीत वीडियो में हिना एस मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, गीत कवि सिद्धार्थ ने लिखा है , संगीत संकल्पना और निर्देशन सेशु केएमआर का है। संपादन और वीएफएक्स सूर्या रेड्डी एसएस द्वारा तथा इसके कार्यकारी निर्माता हैं राज कुमार रेड्डी ।

















