अमित मिश्रा ( मुम्बई ब्यूरो चीफ)

 

स्टार भारत का आगामी शो ‘तेरी लाडली मैं’ अपने दर्शकों के मनोरंजन के लिए पूरी तरह तैयार है । इसमें दर्शकों को एक अनचाही मूक लड़की की दिलचस्प कहानी दिखाई जाएगी जो अपने पिता द्वारा अपनी स्वीकृति के लिए तरसती है ।वह अपने जीवन में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने का प्रयास करती है जो उसके वजूद को चुनौती देते हैं। तेरी लाडली मैं’ की कहानी कन्या भ्रूण हत्या के संवेदनशील विषय के इर्द-गिर्द घूमती  है।

यह शो दर्शकों को इस छोटी सी लड़की की यात्रा पर ले जाएगा, जो बलिदान और जिम्मेदारी का एक प्रतीक है। जो खुद को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है कि, जिससे किसी दिन उसके पिता उसे बेटी का स्नेह दिखा सकते हैं जो वह उसके भाई को दिखाते हैं। इस शो के माध्यम से चैनल द्वारा यह संदेश देने का लक्ष्य है कि ‘परिवार भले ही अपनी बेटी को त्याग दे, लेकिन एक बेटी कभी भी अपने परिवार को नहीं छोड़ती है’ ।

हाल ही में जारी किए गए प्रोमो में एक असहाय माँ अपने भ्रूण बच्चे के साथ आत्महत्या करने का प्रयास करती है, लेकिन वह सफल नहीं हो पाती है। जो भावनाओं और पारिवारिक ड्रामे पर निर्भर है। यह कहानी एक ऐसी माँ के दर्द को बयां करती है जो अपने पति और ससुराल वालों के दबाव के कारण वह ऐसा कुछ करने का फैसला करती है। लेकिन उसका ममता से भरा दिल उसे इन सभी बाधाओं के खिलाफ जाने को प्रेरित करता है और वह अपनी संतान को इस क्रूरता से बचा लेती है।

अभिनेत्री हेमांगी कवि इस शो में मुख्य भूमिका निभाती नज़र आएंगी। वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी शानदार परफॉर्मेंसेस के लिए जानी जाती हैं। वह एक लोकप्रिय चेहरा हैं और उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं, साथ ही उन्होंने सराहनाएं भी हासिल की हैं। वह एक साहसी माँ की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, जो अपनी बेटी के लिए कुछ भी करने को तैयार है और उसकी ताकत का स्तंभ है।

जब इसपर प्रतिभाशाली अभिनेत्री से बात की गई, तो उन्होंने बताया, “मैं इस शो में  बिट्टी की माँ – उर्मिला की भूमिका निभाऊंगी। इस शो का विषय बहुत संवेदनशील है। इस शो में समाज को एक मजबूत संदेश दिया गया है। जब मुझे इस किरदार के लिए पूछा गया, तो मैंने तुरंत इसे स्वीकार कर लिया। मैं स्क्रीन पर इस स्ट्रांग किरदार को निभाने को लेकर बहुत खुश हूँ। इस विषय को शो में कुछ अलग ढंग से समझाया गया है । मैं दर्शकों की प्रतिक्रियाओं को लेकर बहुत उत्साहित हूं। ”

वह आगे कहती है, “जब प्रेग्नेंट – उर्मिला के ससुराल वालों को उसके गर्भ में लड़की होने का पता चलता है तो वे उसे अपने बच्चे का गर्भपात के लिए मजबूर करते हैं। हालाँकि, एक माँ का दिल होने के कारण, वह अपने बच्चे को जन्म देने और उसे पालने को लेकर अपने फैसले पर अड़ी रहती है। उर्मिला के जीवन में कई परेशानियां होने के बावजूद वह धैर्य रखती हैं। हर माँ की तरह वह अपने बच्चे के साथ हमेशा खड़ी रहती है, जबकि बाकी लोग बच्ची के विरोध में होते हैं। वह बिट्टी को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव है और हमेशा उसे हर चीज करने के लिए प्रोत्साहित करती है। केवल उर्मिला ही बिट्टी के जीवन का एकमात्र  ताकत स्तंभ है। मुझे लगता है कि मैं बहुत लकी हूँ कि मुझे इस शो के माध्यम से इस तरह की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिला है। मुझे उम्मीद है कि इस शो के माध्यम से समाज में इस सामाजिक संदेश को बढ़ावा देने में सफल होंगे कि हर बच्चा अपने आप में ख़ास है। ”

इस 5 जनवरी से  सोमवार से शुक्रवार तक शो ‘तेरी लाडली मैं’   स्टार भारत पर देखा जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here