अमित मिश्रा ( मुम्बई ब्यूरो चीफ )
भोजपुरिया दिलों की धड़कन अक्षरा सिंह लगता है अब उन लड़कों को सबक सीखा कर ही दम लेंगी जो लड़कियों के इमोशन के साथ खिलवाड़ करते हैं। तभी अक्षरा अपना नया हिंदी रैप सांग ‘BOYFRIEND बदलने का नया तरीका’ लेकर आयीं है जो उन्होंने अपने ही यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। अक्षरा का यह गाना रिलीज होने के साथ ही वायरल होने लगा है और महज कुछ ही घंटों में इस गाने को 1 लाख से अधिक व्यूज मिले हैं।
अक्षरा सिंह अपने इस रैप सांग में थोड़ा गुस्से में नज़र आ रही हैं और लड़कियों से खासकर कह रही हैं कि अब वे भी अपने पसन्द से किसी को बॉयफ्रेंड बनाये और उसे बदलें भी। ‘BOYFRIEND बदलने का नया तरीका’ क्या होगा यह अक्षरा के इस गाने में साफ नजर आ रहा है। अक्षरा का यह गाना वायरल तो हो ही रहा है साथ ही लड़कियों के बीच खूब पसंद भी किया जा रहा है।
अक्षरा ने इस गाने को लेकर साफ कहा कि जब लड़के, लड़कियों को छोड़ने में हिचकते नहीं तो लड़कियां भी क्यों पीछे रहें। शायद इसलिए अक्षरा ने BOYFRIEND को लेकर उलझन में रहने वाली लड़कियों को नया तरीका सुझाया है।
बहरहाल अक्षरा के ‘BOYFRIEND बदलने का नया तरीका’ का असर लड़कियों पर क्या होता है वो तो देखने की बात होगी। लेकिन इतना तय है कि जिस तरह से अक्षरा के गानों को लोग पसन्द कर रहे हैं, वो इस बात की ओर इशारा करता है कि यह गाना भी चार्टबस्टर होने वाला है। आपको बता दें कि हिंदी रैप सांग ‘BOYFRIEND बदलने का नया तरीका’ को अक्षरा ने खुद गाया है। लिरिक्स सूरज सिंह (आरा) का है। म्युज़िक आशीष वर्मा का है तथा वीडियो डायरेक्टर हैं पंकज सोनी।

















