
रत्नाकर कुमार प्रस्तुत वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन की फ़िल्म ‘लव विवाह.कॉम’ का फर्स्ट लुक रिलीज़ होने के साथ ही खूब वायरल हो रहा है। फ़िल्म का फर्स्ट लुक बेहद सोबर है। इसमें युवा स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू और भोजपुरी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे एक साथ नज़र आ रही हैं। यह पोस्टर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। पहली बार चिंटू और आम्रपाली एक साथ एक बड़ी फिल्म में रोमांस करते नज़र आएंगे।
आपको बता दें कि फ़िल्म ‘लव विवाह.कॉम’ का निर्देशन पटना से पाकिस्तान व मेहंदी लगा के रखना जैसी सफल फिल्में देनेवाले निर्माता अनंजय रघुराज कर रहे हैं। अनंजय ने ही इस फ़िल्म की कहानी लिखी है और वे फ़िल्म के निर्देशक भी हैं।
इस बारे में अनंजय ने बताया कि ‘लव विवाह.कॉम’ एक बेहतरीन सामाजिक फ़िल्म है। हमने मेहंदी लगा के रखना से जो सार्थक सिनेमा की शुरुआत की थी और जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। उसी जॉनर की यह फ़िल्म होगी, जो हर वर्ग को सिनेमाघरों में लेकर आएगी। लोग हमारी फ़िल्म को पूरे परिवार के साथ मिलकर देख पाएंगे।
‘लव विवाह.कॉम’ के निर्माता प्रदीप सिंह, प्रतीक सिंह और कोमल जी हैं। सह निर्माता पदम् सिंह हैं। इसमें संगीत रजनीश मिश्रा का है और गीत लिखा है श्याम देहाती, राजेश मिश्रा और आज़ाद सिंह ने। इसके पीआरओ रंजन सिन्हा, डीओपी बासु, एक्शन दिलीप यादव का होगा और कोरियोग्राफर हैं कानू मुखर्जी ।

















