
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के हाथों कलाकार अनीता गोयल के आर्ट शो ‘अवतरण’ का उद्धघाटन सम्पन्न हुआ। जहांगीर आर्ट गैलरी में लगी यह प्रदर्शनी अनीता गोयल द्वारा रची गई एक ख़ूबसूरत दुनिया का अनूठा द्वार है, जिसे उन्होंने अपनी अद्भुत कलाकारी से सजाया है।
वर्तमान प्रदर्शनी में अनीता ने नियमित आकार से परे जाकर विभिन्न रूपों में अपने कैनवस को जीवन दिया है।
इस अवसर पर विवेक ओबेरॉय ने कहा कि , “आर्ट मेरे दिल के बहुत करीब है। मुझे आर्ट के विभिन्न भाव पसंद आते हैं। अनीता गोयल एक स्थापित कलाकार हैं। उनकी कृतियाँ जीवंत हैं। वर्तमान प्रदर्शनी, ‘अवतरण’, अनीता के करियर में बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक कलाकार के रूप में उनके विकास को दर्शाती है। कलाकार के रूप में हम सभी लोग नित्य जीवन में भी नवीनता की खोज में रहते हैं और इसी सोच को अनीता ने अपनी पेंटिंग्स के माध्यम से बेहद खूबसूरती से चित्रित किया है।”

यह कला प्रदर्शनी जहांगीर आर्ट गैलरी, काला घोड़ा में 3rd January, 2022 तक चलेगी ।

















