कोरोना काल में चमगादड़ को देख हीरोपंती भूले शहंशाह

 

 

बाँलीवुड रिपोर्टर सत्यम पाठक की रिपोर्ट

किलर कोरोना के इस काल में अगर आप चमगादड़ देख ले तो क्या करेगें। डर तो जरूर जायेगें औऱ अगर वही चमगादड़ आप घर में घुस जाये तो क्या करेगें। घर छोड भागने लगे। लेकिन भागेगें कहां बाहर लाकडाउन जो हैं। कुछ ऐसी ही स्थिती आज बाँलीवुड के सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हुआ…

अमिताभ ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी।  उन्होंने बताया कि उनके बंगले जलसा के एक कमरे में चमगादड़ घुस आया जिसे निकालने में उन्हें काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। आमिताभ ने ट्वीट किया, ‘ देवियों और सज्जनों, इस घंटे की खबर…ब्रेकिंग न्यूज…क्या आप यकीन करेंगे एक चमगादड़ जलसा में तीसरे फ्लोर पर मेरे कमरे में घुस आया। बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला। कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा.

अब आप सोचिये न कि एक छोटा सा पक्षी इस कोरोना काल में अच्छे से अच्छे लोगों की पैन्ट ढीली कर सकता हैं। कभी आप ने सपने में भी नही सोचा होगा कि चमगादड़ को देख आप इतना डर जायेगें सहम जायेगें… आप लाकडाउन होने पर मजबूर हो जायेगें। लेकिन यही सत्य हैं इस कोरोना काल में कुछ ऐसा ही हो रहा हैं।

 

बरहाल अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। अक्सर वो ट्विटर पर अपनी जिंदगी से और करियर से जुड़ी कुछ ना कुछ बातें पोस्ट करते रहते हैं। उनकी हर पोस्ट को उनके फैन्स बेहद पसंद करते हैं। अब इस ट्वीट पर भी लोग काफी मजे ले रहे हैं। उनकी ट्वीट का भले ही आप मजा लिजीये लेकिन हकिकत तो ये हैं कि आज सदी के महानायक की हीरोपन्ती ही निकल गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here