Total Samachar दिव्यांगजन सशक्तीकरण के प्रयास

0
89

डा शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ में दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में समीक्षा व समन्वय बैठक सम्पन्न हुई। इसमें मंत्री नरेंद्र कश्यप द्वारा अनेक महत्वपूर्ण बिंदूओं पर दिशा निर्देश दिए गए.

1. दिव्यांगजनों के लिए स्थापित डा शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ में दिव्यांग छात्र छात्राओं की संख्या बढ़ानें के लिए किए जाने वाले आवश्यक उपाय किए जाएं.
2. दिव्यांगजनों के सर्वागीण विकास को दृष्टिगत रखते हुए उच्च शिक्षा के साथ-साथ पैरा ओलंपिक खेलों के प्रति ध्यान आकर्षण करने हेतु विश्वविद्यालय में स्थापित विशिष्ट स्टेडियम की सार्थक उपयोगिता सुनिश्चित हो सके इस पर बल दिया गया।
3. इस विश्ष्टि स्टेडियम के संचालन एवं रख-रखाव हेतु प्रशासनिक व्यवस्था एवं खेलों की ट्रेनिंग हेतु खेल प्रशिक्षकों/ट्रेनर की आवश्यकता के दृष्टिगत विभिन्न पदों कों सृजित किये जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
4. विश्वविद्यालय में स्थापित कृत्रिंम अंग एवं पुनर्वास केन्द्र को देश के विशिष्ट केन्द्र के रूप में विकसित किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश प्रदान किये गये। 5ब्रेल प्रेस के शिग्रह संचालन प्रारम्भ किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही एवं निर्देश प्रदान किया गया।
5. विश्वविद्यालय की सुरक्षा के दृष्टिगत चाहरदिवारी के निर्माण एवं एक अतिरिक्त महिला छात्रावास की स्थापना को रेखांकित किया गया।
6. यह विश्वविद्यालय समूचे एशिया में दिव्यांगजनों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से समाज की मुख्यधारा में शामिल करने हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस लिए इसकी अवस्थापना सुविधाओं के साथ ही राष्ट्रीय ,अंतर्राष्ट्रीय पटल दिव्यांगता के क्षेत्र में सेंटर फॉर एक्सीलेंस बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में अपर मुख्य सचिव हेमंत राव, विशेष सचिव अजीत कुमार सिंह, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राणा कृष्ण पाल सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे. यह जानकारी प्रो यशवंत वीरोदय, मीडिया प्रभारी,डा शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ ने दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here