डॉ दिलीप अग्निहोत्री

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दो गुनी करने का अभियान शुरू किया था। इसके दृष्टिगत अनेक प्रभावी कदम उठाये जा रहे है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस अभियान को आगे बढ़ा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किसानों की आय को दोगुना करने के सपने को पूरा किया जा रहा है। केन्द्र एवं राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। किसानों को डेढ़ गुना एमएसपी दिया जा रहा है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं योगी आदित्यनाथ ने आज यहां राज भवन में तीन दिवसीय प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2021 का शुभारम्भ किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने बढ़ाने में कृषि की लागत कम करते हुए उत्पादन में बढ़ोत्तरी तथा कृषि विविधीकरण की महत्वपूर्ण भूमिका है। इससे किसानों की आय तेजी से बढे़गी। किसान नए प्रयोगों और कृषि विविधीकरण से अपनी आय में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार वर्ष पूर्व जब वे अपने कार्यकाल की प्रथम प्रदर्शनी में राज भवन आए थे,तब किसानों,पुष्प उत्पादकों इत्यादि ने उस समय की आवश्यकताओं के अनुसार अच्छा प्रदर्शन किया था।

चार वर्ष में बदला परिदृश्य

परिदृश्य में बदलाव भी अपने में बहुत कुछ कह देता है। योगी आदित्यनाथ ने इसका उल्लेख किया। कहा कि चार वर्ष में कृषि संबन्धी प्राथमिकताएं भी बदली हैं। आज की प्रदर्शनी में पारम्परिक फल,सब्जी, पुष्प फसलो के प्रदर्शन के अलावा जैविक फल, सब्जी,पुष्प का भी प्रदर्शन किया गया है।

आत्मनिर्भर अभियान में किसान

आत्मनिर्भर भारत अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इसमें उत्तर प्रदेश भी उल्लेखनीय रूप में सहभागी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस आत्म निर्भर भारत अभियान में किसान अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं। कोरोना काल के दौरान प्रदेश में एक सौ उन्नीस चीनी मिलों का संचालन किया गया। गन्ना किसानों की मेहनत से आज भारत प्रचुर मात्रा में चीनी का निर्यात कर रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों का भी बड़ा योगदान है। प्रदेश के किसान बेहद मेहनती हैं। उन्होंने कोरोना काल के दौरान भी मेहनत में कोई कमी नहीं की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here