संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित, आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका वाली  बहुप्रतीक्षित  फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ इस शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई और इसकी पहले दिन की बंपर कमाई ने सबको हैरत में डाल दिया है। मेकर्स की मानें तो इस फिल्म ने पहले ही दिन 10.5 करोड़ कमाई के साथ जोरदार शुरुआत की है और उम्मीद है कि सप्ताहांत में विशेष रूप से मेट्रो शहरों में इसका ग्राफ और ऊपर चढ़ने की उम्मीद है। फ़िल्म की  एडवांस बुकिंग भी अभूतपूर्व रही जिससे फिल्म के ओपनिंग आंकड़ों में बढ़त हुई।

 आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म अधिकांश शहरों (विशेष रूप से मुंबई और दिल्ली) में सिनेमाघरों में 50% ऑक्यूपेंसी होने के बावजूद दोहरे अंकों के साथ खुली है, और  रात के सीमित शो के बावजूद भी सभी उम्मीदों को पार करते हुए यह फिल्म उच्चतम महिला-केंद्रित फिल्म ओपनिंग साबित हो रही है।

समीक्षकों और दर्शकों की पसंदीदा फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है।  इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों से लेकर दर्शकों तक, फिल्म को सभी ने समान रूप से सराहा है।

विक्की कौशल जो फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में उपस्थिति थे उन्होंने कहा कि, “इस फिल्म में प्रदर्शित होने वाली शानदार प्रतिभा से बिल्कुल हिल गया।  संजय सर आप मास्टर हैं !  और @aliaabhatt मुझे समझ नहीं आ रहा कि आपके बार  में क्या कहूं … आप गंगू के रूप में आश्चर्यजनक रूप से अद्भुत रहीं…  सलाम।”

अनिल कपूर ने भी ट्विटर पर पोस्ट किया है कि , “गंगूबाई काठियावाड़ी में संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई गई दुनिया मंत्रमुग्ध कर देनेवाली है।  फोटोग्राफी, संगीत, संवाद , गति में ये किसी कविता को देखने जैसा है ! @aliaa08, एक शब्द में, अतिशयोक्तिपूर्ण है!  अभी भी गंगूबाई के नज़ारों और आवाज़ों से मैं रूबरू हूं। क्या खूब है!”


नेटिज़न्स ने भी आलिया के अद्भुत प्रदर्शन की सराहना की है।  एक यूज़र ने ट्वीट किया, “मुझे यकीन है कि इस फिल्म ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, इसलिए मैंने अभी-अभी #गंगूबाई काठियावाड़ी का एफडीएफएस देखा और मेरी अच्छाई है कि मैं गंगूबाई के रूप में आलिया के प्रदर्शन की प्रशंसा करना बंद नहीं कर सका !”

बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन, विजय राज और शांतनु माहेश्वरी भी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here