
गंगूबाई काठियावाड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते नजर आ रही है वहीं निर्माताओं ने अब एक नया गीत जारी किया है जिसमें बहुप्रतिभाशाली हुमा कुरैशी अपनी अदाओं से दर्शकों को घायल करती नजर आ रही है। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में हुमा का यह एक विशेष गीत है। जिन लोगों ने फिल्म को बड़े पर्दे पर देखा है , उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर हुमा की खूबसूरत प्रदर्शन के लिए उनकी तारीफ करते हुए उन्हें एक ‘सरप्राइज़ पैकेज’ बताया है।
यह सुंदर कव्वाली गीत ‘शिकायत’ गंगूबाई के जीवन के एक महत्वपूर्ण हिस्से को दर्शाता है। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने भी संजय लीला भंसाली की फ़िल्म राम लीला में एक विशेष गीत को अभिनीत किया था।
हुमा कुरैशी ने अपने उत्साह को साझा करते हुए कहा कि, “यह मेरे लिए एक बहुत ही खास गाना है , संजय लीला भंसाली के साथ काम करना हमेशा से एक सपना रहा है। एसएलबी की दुनिया का हिस्सा बनकर बहुत ही खुशी हो रही है।”
बता दें की हुमा की “वलिमै” भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है।

















