डॉ दिलीप अग्निहोत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अभूतपूर्व पौधरोपण अभियान में बड़ी संख्या में आमजन और सामाजिक संस्थाओं की भागीदरी रही। अकील फाउंडेशन ने लॉक डाउन में डेढ़ सौ परिवारों के भरण पोषण की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाह किया था। अब इस संस्था ने पौधरोपण अभियान में भी योगदान दिया। इसके दृष्टिगत अक़ील फाउंडेशन के सहियोग से लखनऊ के अलीगंज कपूरथला पार्क पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पांच सौ विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अकील सिद्दीकी ने बताया कि संस्था अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग है। इसके लिए सक्रियता के साथ प्रयास करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here