योगेश यादव, ब्यूरोचीफ, बाराबंकी

 

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामकरण निर्मल संगठन विस्तार को लेकर समीक्षा बैठक करने के लिए आए समीक्षा बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद एवं संचालन प्रीतम सिंह वर्मा ने किया !

इस अवसर पर लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामकरण निर्मल ने कहा किउत्तर प्रदेश में सन् 2022 में लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई लड़ी जानी है। जनता पर भरोसा है कि वह लोकतंत्र को न कमजोर होने देगी, न मरने देगी। सत्ता में खतरनाक लोग हैं। लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव और समाजवादी व्यवस्था से भाजपा का कोई वास्ता नहीं है। भाजपा की कुनीतियों से ऊबी जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना चाहती है। भाजपा अब सरकार में अपनी अनियमितताओं की जांच कराने के लिए तैयार रहे।

इस अवसर पर हाफिज अयाज अहमद ने कहा किकि भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट किया है। किसान तबाह हैं। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है। भाजपा कोई काम नहीं कर सकती है। भाजपा काम करने में नहीं काम बिगाड़ने में विश्वास रखती है।

इस दौरान मुख्य रूप से सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन पूर्व अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड जसवंत यादव रामू पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवजन सभा रिंकू विश्वकर्मा अभिषेक वर्मा करन मिश्रा प्रशांत गुप्ता बसंत गौतम आदि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here