डॉ दिलीप अग्निहोत्री

 

नरेंद्र मोदी को हिमाचल प्रदेश में कार्य करने का व्यापक अनुभव रहा है। तब वह इस प्रदेश में भाजपा के प्रभारी थे। अपने स्वभाव के अनुरूप वह यहां भी लगातार सक्रिय रहते थे। यहां के लोगों से उनका सीधा संवाद व परिचय रहता था। हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों का भी उन्हें पूरा ज्ञान था। यहां अटल टनल के उद्घाटन को उन्होंने अपना सौभाग्य बताया। अटल बिहारी वाजपेयी हिमाचल प्रदेश को अपना घर मानते थे। इसी प्रकार यहां जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए नरेंद्र मोदी का भी लगाव रहा है। यहां की यात्रा मोदी के लिए भावनात्मक रूप से भी महत्वपूर्ण होती है। दुनिया की सबसे बड़ी सुरंग का उद्घाटन तो अपने में भी विशेष था। इसलिए नरेंद्र मोदी ने अटल टनल के वर्चुअल लोकार्पण से इनकार कर दिया था। उन्होंने इस कोरोना काल में भी यहां जाने का निर्णय लिया था।

मोदी ने मजाक में कहा भी कि मैं यह नहीं जानता कि मेरा हिमाचल पर कितना अधिकार है,लेकिन हिमाचल के मुझपर पूरा अधिकार है। इसलिए एक दिन में यहां तीन कार्यक्रम लगाए गए। मोदी ने भी इसे अवसर के रूप में स्वीकार किया। यहां के कार्यक्रम मुख्यरूप से दो रूप में महत्वपूर्ण रहे। पहला यह कि यह देश की सुरक्षा से भी जुड़ा था। अटल टनल से सामरिक सुविधा भी मिलेगी। दूसरा यह कि इन कार्यक्रमों से अटल बिहारी वाजपेयी का नाम जुड़ा है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब योजनाएं वोट के हिसाब से नहीं बनाई जा रही है। सबका साथ सबका विकास की भावना से कार्य किया जा रहा था। अठारह हजार गांवों में पहली बार बिजली पहुंचाई गई। गैस सिलेंडर शौचालय गांव गांव पहुंचे।आयुष्मान योजना का लाभ गरीबों को मिल रहा है। पहले लाहौल जैसे क्षेत्रों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया था। नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के अपने अनुभव साझा किये। कहा कि पहले यहां पहुंचना कष्टप्रद था।बहुत समय लगता था। अटल टनल के बन जाने से यह कठिनई दूर हो गई। नरेंद्र मोदी ने लाहौल में कहा कि यहां के लोगों को राहत मिली है। छह महीने मार्ग बंद रहते थे। छियालीस किलोमीटर की दूरी कम हो गई। मोदी ने यहां के चन्द्रमौलि आलू का उल्लेख किया। कहा कि अब इसको बाहर बेचना संभव होगा। यहाँ पैदा होने वाली अनेक जड़ी बूटी का मोदी ने नाम लिया। कहा कि किसानों को इसका लाभ होगा। पर्यटन की यहाँ अपर संभावना है। मोदी ने अनेक पर्यटन स्थलों व बौद्ध केंद्रों का भ नाम लिया। रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। वर्तमान सरकार देश के सभी लोगों तक विकास पहुंचाने का कार्य कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here