अमित मिश्रा ( मुम्बई ब्यूरो चीफ)

वर्तमान में तनावपूर्ण वातावरण को देखते हुए हम सभीका मानसिक आणि शारीरिक से  तंदुरुस्त रहना अति आवश्यक है. और इसके लिए एकमात्र जबरदस्त उपाय है ‘ योग ‘ . योग अनेक बीमारियों पर रामबाण उपाय तो है ही, यह  मनःशुद्धी के लिए अति उत्तम औषधि का कार्य भी करता है. छोटे-बड़े हर किसी के लिए उपयोगी व बेहद फायदेमंद इस योग का महत्व आज हर कोई जानता है.

इस महामारी के संकटकाल में अनेकों लोग योगाभ्यास करके मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहने का प्रयास कर रहे हैं. इनमें सेलिब्रिटीज़ भी अपवाद नहीं हैं. मराठी तथा हिंदी सिनेमा जगत में समय-समय पर अपनी अलग पहचान दिखाने व अलग छाप छोड़नेवाली प्रसिद्ध अभिनेत्री अमृता खानविलकर भी अपने योगाभ्यास से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहीं हैं. आज के समय में योग कितना महत्वपूर्ण है, इसका विश्वास दिलाते हुए अमृता अपने फॉलोअर्सना को योग करने के लिए प्रेरित भी कर रहीं हैं.

अपने योगाभ्यासा को लेकर अमृता खानविलकर कहतीं हैं कि ” वर्तमान में आसपास का वातावरण अत्यंत भयंकर और चुनौतीपूर्ण है. यह देखकर एकबारगी निराशा भी होती है. इतने वर्षं हमारे क्षेत्र में शूटिंग , मीटिंग्स और विभिन्न कार्यक्रमों में हमारी मुलाकात विभिन्न तरह के लोगों सहित, सहकर्मियों व मित्रों से होती आई थी. पर कोविड-19 के कारण इस पर जैसे ब्रेक लग गया है. इससे दिमाग में जैसे शून्यता व ख़ालीपन जैसी स्थितियां हम सेलिब्रिटीज़ के समक्ष भी आई हैं. पर्दे पर हम लाख बड़े अच्छे कलाकार हैं पर असल ज़िंदगी में हमलोग भी सर्वसामान्य नागरिक ही हैं. ऐसे संकट के समय हमें भी तनाव व निराशा होती है. इससे छुटकारा पाने का एकमात्र तरीका है ‘योग’.मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए मैं भी योग को ही प्रधानता देकर खूब योग कर रही हूं. जिसका मुझे भरपूर फायदा भी मिल रहा है.योग हर किसीको करना चाहिए. तनावपूर्ण वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा देनेवाला ये एकमात्र उपाय है .’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here