भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू बिग स्क्रीन पर अपना जलवा बिखेरने के साथ ही साथ छोटे परदे पर भी स्टारडम का जादू चला रहे हैं। जी गंगा पर प्रसारित हो रहा पहला गैर स्क्रिप्टेड  रियलिटी शो “मेमसाब नंबर 1” सीजन 10 ने पहले ही सप्ताह में अच्छी टीआरपी बटोरते हुए 73% दर्शकों का प्यार हासिल कर लिया । इसके अलावा प्रतिष्ठित जज पाखी हेगड़े, रिंकू घोष, काजल राघवानी, रानी चटर्जी और आम्रपाली दुबे जैसे जजों के पैनल भी इसमें आता जाता रहता है।इस शो का प्रसारण हर सोमवार-शुक्रवार शाम 6 बजे होता है। 13 हफ्तों के इस शो में हर हफ्ते प्रतियोगियों के लिए प्रतिस्पर्धी का बौद्धिक और करुणामय पहलू सामने आता है।

जी गंगा के रियलिटी शो मेमसाब न.1 ने बिहार, झारखंड और पूर्वांचल क्षेत्र में अपनी यात्रा में एक नया मील का पत्थर जोड़ा है। ‘मेमसाब नंबर 1’ के नवीनतम सीज़न ने चैनल को प्राइमटाइम स्लॉट में 73 प्रतिशत की टीआरपी में वृद्धि की बात बताई जा रही है। शो की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है क्योंकि शो में हाई ऑक्टेन ड्रामा, खेल भावना, अनेकता में एकता भी  प्रतिभागियों के बीच दिखती है ।

शो की इस अपार सफलता पर प्रदीप पांडेय चिंटू ने कहा कि ” शो को होस्ट करने में मुझे बहुत मजा आ रहा है। क्योंकि इस शो की खासियत ये है कि ये देश का पहला नॉन स्क्रिप्टेड शो है। जिसमें युवतियां अपनी समझदारी से शो को जीतेंगी।मेमसाब नं.1 में इस बार जीतेगी वो कन्याकुंवारी, जिसमे होगी हर संस्कार की समझदारी…।”

उन्होंने आगे कहा कि ” मेमसाब नंबर 1 इस क्षेत्र का सबसे लोकप्रिय टैलेंट रियलिटी शो है, जोकि अनूठे राउंड के जरिये प्रतियोगियों को अपना हुनर दिखाने का मौका देता है। यह शो निश्चित रूप से अपने अनोखे कंटेंट के जरिये दर्शकों को रोमांचित कर रहा है।

बता दें कि प्रदीप पांडेय चिंटू की आने वाली फिल्मों में यशी फिल्म्स की याराना हैं जिसकी शूटिंग लंदन में की जा रही है। इसके लव विवाह डॉट कॉम, मुन्ना भाई, ससुरा बड़ा सतावेला जैसी कई बड़ी फिल्मों की लंबी चौड़ी लिस्ट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here