अमित मिश्रा ( मुम्बई ब्यूरो चीफ)

 

मानव जाति के लिए सबसे बड़े महाकाव्यों में से एक महाभारत न केवल एक महान युद्ध की कहानी है बल्कि ज्ञान का एक शाश्वत मार्गदर्शक भी है, जिसने लाखों पीढ़ियों को ’धर्म’ का सार सिखाया है। यह कहानी सभी को जीवन के प्रति बेहतर दृष्टिकोण देती है और उन्हें हमेशा सही मार्ग पर चलने में मदद करती है। जैसा कि हम सभी जानते हैं इस वक्त दुनिया एक घातक महामारी से लड़ रही है, ऐसे में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ने स्वास्तिक प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित साल 2013 की टीवी श्रृंखला ‘महाभारत’ को दोबारा प्रसारित करने का निर्णय लिया है।

आज पूरी मानवता के लिए घातक महामारी के विरुद्ध लड़ाई को पार करने की आवश्यकता है। इस विचार को ध्यान में रखते हुए स्टार भारत ज्यादा से ज्यादा लोगों को घर पर बनाए रखने के ध्येय के साथ इसका प्रसारण करेगा। इसकी कथा / कहानी प्यार के सच्चे सार, घृणा, ईर्ष्या, वासना, लाचारी, लालच और शक्ति को समझने में सक्षम है।

धारावाहिक  ‘महाभारत’ में सौरभ जैन (भगवान कृष्ण के रूप में), पूजा शर्मा (द्रौपदी ), सायंतनी घोष (सत्यवती ), शहीर शेख (अर्जुन ), अर्पित रांका (दुर्योधन ), प्रणीत भट्ट (शकुनी ), पुनीत इस्सर (परशुराम के रूप में) अपनी निर्णायक भूमिकाओं में नज़र आएँगे । यह धारावाहिक हमेशा अपनी भव्यता, वीएफएक्स, महंगे सेट, मनोरम दृश्यों, स्टार कलाकारों के संग शक्तिशाली कथा के लिए याद किया जाएगा।

महाभारत की इस महाकाव्य गाथा और इसकी सुंदर कहानी का वर्णन जो वर्तमान स्थिति में प्रासंगिक है। यह वर्तमान महामारी से लड़नेवाले सभी को आशा और शक्ति देना चाहती है। यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि इन दिनों होने वाली सभी घटनाओं में महाभारत के कई दृष्टांत हैं। स्टार भारत द्वारा इस कठिन समय में दर्शकों को साहस देने और उनका मनोरंजन करने के लिए किए गए प्रयास की सराहना होनी चाहिए।

* ‘महाभारत’ हर दिन शाम 6 बजे से स्टार भारत पर देखा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here