डॉ दिलीप अग्निहोत्री
जिला प्रशासन के साथ ही गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति व नागरिक समिति भी आपदा राहत कार्यों में सहयोग दे रही है। राहत का यह कार्य लॉक डाउन के पहले दिन से लेकर आज तक जारी है। महासमिति के इन कार्यो की लखनऊ मंडल के कमिश्नर मुकेश मिश्राम,जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश और नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने सराहना की है।
आपदा राहत कार्यों पर विचार हेतु प्रशासन व नागरिक समिति की उच्च बैठक जयपुरिया इंस्टिट्यूट गोमती नगर में आयोजित की गई थी। इसमें लखनऊ के मंडल कमिश्नर मुकेश मिश्राम जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश,नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी,जोनल अधिकारी राजेश सिंह,अधिशाषी अभियंता महेश वर्मा,पार्षद, गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति अध्यक्ष डॉ बीएन सिंह,महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ला,रूप कुमार शर्मा,नागरिक प्रभारी आलोक मिश्रा,आरपी शुक्ला,विनोद तिवारी, बीएल तिवारी,अमित शर्मा,जितेंद्र पांडेय,धर्मेंद्र सोनी,कमल प्रकाश,अभय पुरवार,प्रतिभा शाही,अरुण तिवारी,आदि मौजूद थे। डॉ राघवेंद्र शुक्ला ने फेरी वालों को आई कार्ड जारी करने व कोरोना बचाव के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने का सुझाव दिया। जिलाधिकारी ने इसे स्वीकार किया। आश्वासन दिया कि इस पर शीघ्र ही अमल किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिक समिति के सदस्यों को सेफ्टी किट प्रदान की जाएगी। जो लोग छूट गए है उनके राशनकार्ड भी शीघ्र ही बनवाये जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here