वरिष्ठ पत्रकार और प्रसिद्ध बिजनेसमैन मुकेश कुमार मासूम के चिरंजीव व बहुमुखी प्रतिभा के धनी होनहार कलाकार संगीत मासूम ने रोशन तनेजा स्कूल ऑफ एक्टिंग से डिप्लोमा पूरा कर लिया है । इस अवसर पर मुंबई के अंधेरी स्थित रोशन तनेजा स्कूल ऑफ एक्टिंग कार्यालय में एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया । मिथिका तनेजा एवं रोहन तनेजा द्वारा आयोजित इस समारोह में प्रसिद्ध अभिनेता कंवलजीत सिंह ने संगीत मुकेश मासूम को डिप्लोमा सर्टिफिकेट भेंट कर उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाएँ दीं ।
आमिर खान , नसीरुद्दीन शाह , माधुरी दीक्षित , जया बच्चन , डिंपल कपाडिया , संजय दत्त , गुलशन ग्रोवर , अनिल कपूर , शत्रुघ्न सिन्हा , मिथुन चक्रवर्ती , राकेश बेदी , शबाना आजमी , डेनी डेंग्जोंपा , ओमपुरी , रणवीर कपूर , करिश्मा कपूर , मनीषा कोइराला , अजय देवगन , सन्नी देओल , बोबी देओल, रानी मुखर्जी, सैफ अली खान गोविंदा , शर्मन जोशी व इमरान हाशमी सहित हजारों फेमस अभिनेता – अभिनत्री यहां से अभिनय का ककहरा सीख चुके हैं।
बता दें कि इससे पहले संगीत मासूम ने महान डांस डायरेक्टर सरोज खान से डांस सीखा था । इसके अलावा कराटे व फाइट का भी विधिवत प्रशिक्षण लिया है। सभी कलाओं में पारंगत होने के बाद अब संगीत मासूम फिल्म ” प्रेमांजलि ” से डेब्यू करेंगे ।

















