अमित मिश्रा ( मुम्बई ब्यूरो चीफ)

 

चर्चित धारावाहिक निमकी मुखिया और निमकी विधायक की अनारो यानी नीलिमा सिंह अब स्‍टार भारत के अगले शो ‘तेरी लाडली मैं’ में भी नजर आयेंगी। इस शो में नीलिमा सिंह वैशाली नामक  किरदार निभा रहीं हैं ।आपको बता दें कि बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री नीलिमा सिंह भोजपुरी सुपर स्‍टार अक्षरा सिंह की मां हैं।

नीलिमा सिंह ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी एक तस्‍वीर भी शेयर की है व लिखा है कि  ‘पूरी दुनिया भ्रमण करने के बाद घर लौटकर जो सुकून और खुशी मिलती है, उसकी तो बात ही कुछ अलग है। निमकी मुखिया और निमकी विधायक के बाद स्टार भारत का नया शो ‘तेरी लाडली मैं’ में काम करना मेरे लिए घर वापसी जैसा सुकून और खुशी देने वाला है। इसके लिए मैं तहे दिल से प्रोडक्शन हाउस पनोरमा का शुक्रिया अदा करती हूं। अपने प्रिय दर्शकों से सिर्फ उम्मीद ही नहीं बल्कि यकीन भी है कि जो प्यार निमकी मुखिया और निमकी विधायक की अनारो को उन्होंने दिया था, उतना ही प्यार वैशाली को भी देंगे।

नीलिमा सिंह ने अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहा कि ‘तेरी लाडली मैं’ में मेरी भूमिका अनारो के पूर्ण विपरीत है। मैं शो में अक्षत की मां वैशाली की भूमिका निभा रही हूं। वह एक बहुत ही सेल्‍फमेड महिला और एक कामकाजी मां है। वह सभी सकारात्मकता के साथ एक सुलझी हुई महिला है। लेकिन उसे इस तरह की बीमारी है कि वह किसी भी दोषपूर्ण चीजों को बर्दाश्त नहीं कर सकती है। जब वह अपने आसपास ऐसी टूटी हुई चीजें देखती है तो वह परेशान हो जाती है।  शो की कहानी तब खुलेगी जब शो की लीड अभिनेत्री जो बोल नहीं सकती है वह मेरे बेटे, अक्षत के जीवन में आएगी।

शो ‘ तेरी लाडली मैं ’ सोमवार से शुक्रवार हररोज शाम 8:00 बजे ‘  स्टार भारत पर आप देख सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here