लखनऊ | सरस्वती कुंज निराला नगर स्थित प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) उच्च तकनीकी (डिजिटल) सूचना संवाद केंद्र में विद्या भारती पूर्वी क्षेत्र के मंत्री जय प्रताप सिंह जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि विद्या भारती राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर देशव्यापी जागरूकता का अभियान प्रारंभ कर रही है। इसी क्रम में पूर्वी क्षेत्र के चारों प्रांतों में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है। क्षेत्रीय मंत्री जय प्रताप सिंह जी ने बताया कि विद्या भारती 11 सितंबर 2020 से हाल ही में अनावरण हुई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर एक राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुरू करेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सुधारों के दायरे, पैमाने और प्रभाव पर व्यापक चर्चा के अलावा, प्रतियोगिता भी शामिल होगी। 25 सितंबर 2020 से 2 अक्टूबर 2020 तक ऑनलाइन माध्यम, सोशल मीडिया, वेबसाइट (www.mynep.in)में MyNEP पर आधारित लोकप्रिय एवं आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

My-NEP प्रतियोगिता 13 भाषाओं, चार उप-विषयों पर आयोजित की जाएगी जैसे भारत केंद्रित, समग्र शिक्षा, ज्ञान आधारित समाज और गुणवत्ता शिक्षा। इस प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों में बांटा गया है, कक्षा 9-12 की पहली श्रेणी, दूसरी स्नातक श्रेणी और तीसरी नागरिक श्रेणी। प्रत्येक श्रेणी में विजेताओं को महत्वपूर्ण एवं आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, प्रत्येक प्रतियोगी को एक भागीदारी प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। My-NEP प्रतियोगिता के तहत हस्त निर्मित पेंटिंग्स, मींम-मेकिंग, प्रधानमंत्री को पत्र-लेखन, भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, लघु फ़िल्म निर्देशन (निर्माण), डिजिटल डिजाइनिंग और टि्वटर थ्रेड रचनाएं जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन श्रेणी-विशिष्ट प्रतियोगिताओं के अलावा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर एक इंटरैक्टिव (ज्ञानवर्धक) क्विज भी ऑनलाइन माध्यम द्वारा आयोजित किया जाएगा। विजेताओं के नामों की घोषणा “05 अक्टूबर 2020” को की जाएगी।

चूंकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति अपने आप में व्यापक लोकतांत्रिक भागीदारी का एक परिणाम है, इसलिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति जागरूकता अभियान भी युवा और कर्मठ स्वयंसेवकों द्वारा चलाया जाएगा। NEP अम्बेसडर को MyNEP प्रतियोगिता सम्बंधित गतिविधियों का प्रबंधन और नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा, विद्यालय और उच्च शिक्षा संस्थान भी नवीनतम शिक्षा नीति के समर्थन में NEP -प्रतिज्ञा लेकर जागरूकता आंदोलन में भाग ले सकते हैं।

My-NEP प्रतियोगिता के संयोजक सौरभ मिश्रा ने कहा, “हमारे जागरूकता अभियान में ज्यादा भागीदारी हो इसलिए NEP -थीम वाले प्रतियोगिताओं की श्रृंखला शामिल है, जिसमें विद्यालय और कॉलेज के छात्रों के साथ-साथ इच्छुक एवं जागरूक नागरिक दोनों भागीदारी कर सकते हैं। NEP ने सीखने के सकारात्मक परिणामों के लिए शिक्षा के प्राथमिक माध्यम के रूप में मातृभाषा की सिफारिश की है, इसी को ध्यान में रखते हुए My-NEP प्रतियोगिता के तहत सभी प्रतियोगिताएं क्षेत्रीय भाषाओं के पृष्ठभूमि के छात्रों तक पहुंचने के लिए, हिंदी व अंग्रेजी सहित 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित की जाएंगी। प्रतिभागियों के लिए भागीदारी स्वयं एक समृद्ध अनुभव होगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here