डॉ दिलीप अग्निहोत्री

प्रत्येक विषय के कतिपय पॉपुलर टॉपिक होते है। इन पर विशेषज्ञों के बीच परिचर्चा चला करती है। लॉक डाउन में यह बेबीनार के रूप में संचालित हो रही है। लखनऊ विश्विद्यालय के भौतिक शास्त्र विभाग ने वेबिनार सीरीज पॉपुलर टॉपिक्स इन फिजिक्स का आयोजन किया। इसमें भारत सहित कई देशो के तीन सौ लोग शामिल हुए। राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के डॉ बृजेश कुमार सिंह ने दो वर्ष पूर्व के भौतिकी के नोबल प्राइज का उल्लेख किया। बताया कि किस तरह ऑप्टिकलनट्वीज़र को डीएनए स्ट्रेचिंग, क्रोमोसोम्स व् ऑर्गन सेल्स बैक्टीरिया के मैनीपुलेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

केंसास स्टेट विश्वविद्यालय अमेरिका के डॉ आनंद पी एस गौर ने गार्फेने तथा अन्य दो डिमेन्शनल मैटेरियल्स की विभिन्न परतो वाले संरचना से इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस डिजाइनिंग के गुण बताए। इसके पहले भौतिक विज्ञान विभाग में अन्तर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस पर भी ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दिवस की घोषणा यूनेस्को ने दो वर्ष पहले की थी। इस वर्ष सोलह मई को इसे आयोजित किया गया था।

इसके प्रथम दिन मुख्य अतिथि प्रो के०के० वर्मा थे। इसमें सभी संकायों के छात्र छात्राओं के लिये पोस्टर बनाना,छायाचित्र, लेखनआशु भाषण जैसी अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। देश के अनेक हिस्सों से छह सौ से अधिक विद्यार्थी इसमें सहभागी हुए थे। इसके अलावा व्याख्यान माला का भी आयोजन किया गया। इसमें डॉ अनिल भारद्वाज प्रो केहर सिह,वाइस चांसलर प्रो आलोक राय का व्यख्यान हुआ था।

डॉ.भारद्वाज ने चंद्रयान बारे में बताया था। हमने मंगलयान और चंद्रयान टू भेजे हैं।भारत अपने पहले प्रयास में सफलता पूर्वक मंगल ग्रह पर परिक्रमा लगाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। चंद्रयान टू गत वर्ष लॉन्च किया गया था। तब से उत्कृष्ट डेटा भेज रहा है। शीघ्र ही हम सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य एएल वन लॉन्च करेंगे। भविष्य में इसरो अन्य ग्रहों का भी पता लगाने की योजना बना रहा है।

इसके पश्चात व्याख्यान माला में प्रोफ़ेसर एन०बी० सिंह प्रो आर एम मेहरा,प्रो उषा मालवीय,डॉ ए के श्रीवास्तव,डॉ० नुज़हत एफ़० ज़ीलानी,डॉ० चंचल जौहरी ने सम्बोधित किया। भारत के अनेक मंदिरों जैसे छाया मंदिर वृहदेश्वर मंदिर और हम्पी मंदिर में प्रकाश के सिद्धांत को श्रंखला स्थापत्यकला द्वारा दर्शाया गया है। भौतिक विज्ञान विभाग,लखनऊ विश्वविद्यालय की विभागाध्यक्ष प्रो पूनम टण्डन,प्रो अंचल श्रीवास्तव,प्रो राजेश शुक्ला के प्रयासों से यह प्रकाश दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here