निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की एक नये अंदाज की बेहतरीन कहानी वाली फिल्म ‘टुनटुन’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में नीलम गिरी, रीना रानी, संजय पांडे, प्रीति सिंह, संतोष पहलवान, भानु पांडे, साहेब लालधारी, शिवचरण, सनी शर्मा तथा अन्य कलाकार हैं।


इस फ़िल्म को उत्तर प्रदेश के कई रमणीय लोकेशनों पर फिल्माया गया है जो यकीनन देखने लायक होगा। इस फ़िल्म में दर्शकों को एक नई सोच और एक नई कहानी देखने को मिलेगी, जो भोजपुरिया दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी। इस फिल्म के माध्यम से एक फिर से वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स कुछ अनोखा करने जा रहा है। पहले भी इस कंपनी द्वारा कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया जा चुका है।

निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि  फिल्म टुनटुन की शूटिंग खत्म हो चुकी है और इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है। फिल्म की कहानी बेहतरीन है। जिसे पराग पाटिल ने अपने स्टाइल में फिल्माया है। जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको महिलाओं का एक अलग रूप देखने को मिलेगा।

फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। जबकि सह-निर्माता निवेदिता कुमार, कुलदीप कुमार श्रीवास्तव, निर्देशक पराग पाटिल, संगीत आज़ाद सिंह, लेखक राकेश त्रिपाठी, लिरिक्स आज़ाद सिंह और प्यारे लाल यादव (कवि), कोरियोग्राफर कानु मुखर्जी, डीओपी माही सरला और प्रोडक्शन कंट्रोलर महेश उपाध्याय हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here