अमित मिश्रा ( मुम्बई ब्यूरो चीफ)

देवों के देव महादेव,माय फ्रेंड गणेशा और क्लिक की अभिनेत्री

कोरोना संकट के कठिन समय के  बाद जब विभिन्न फेज़ में अनलॉक होना शुरू हुआ तब पूरी सावधानी बरतते हुए एक्ट्रेस आर्या वोरा

थ्रिल और एडवेंचर के लिए उदयपुर, अमृतसर, हिमाचल प्रदेश और उसके बाद गोवा चलीं गईं। ब्लॉग, शूट के काम के साथ-साथ यह सफर खुद को भी रिलेक्स करने के लिए प्लान किया गया था।

बता दें कि एक्ट्रेस आर्या वोरा महशूर ट्रॅवल ब्लॉगर होने के साथ-साथ फैशन व  लाइफस्टाइल ब्लॉग्स के लिए भी जानी जाती हैं। उनके यू ट्यूब वीडिओज़ लोगों को काफी पसंद हैं। टेलीविजन सीरियल

‘देवों के देव महादेव’ , ‘माय फ्रेंड गणेशा’ और फिल्म ‘क्लिक’  में नजर आई अदाकारा आर्या वोरा ने हाल ही में लॉकडाऊन में अपना खुद का यू ट्यूब चैनल भी शुरू किया था।

आर्या बताती हैं कि “गोवा में इससे पहले बहुत बार गयी हूँ, पर इस बार  विशेष रूप से साऊथ गोवा एक्सप्लोअर करने के लिए गयी थी।वहां मै कुछ हिडन जगह पर भी गयी जहां मैने दो अद्भुत वॉटर फॉल देखे। एक आयलॅंड पर इ- साइक्लिंग तो किया ही , इसके साथ ही ट्रेकिंग व बंजी जंम्पींग भी किया।

गोवा के बंजी जंम्पींग का अनुभव शेयर करते हुए वे बोलीं कि, “गोवा में विभिन्न बीच, चर्च, क्रूज के अलावा बंजी जंम्पींग भी उपलब्ध है ये बात ज्यादा लोगों को पता नहीं है। मुझे भी काफी रिसर्च करने के बाद ही ये बात पता चला| मैंने पहली बार 100 मीटर तक बंजी जंम्पींग बैंकॉक में किया था। उसके बाद 2017 में मैने अमेरिका के लासवेगास में सबसे टॉलेस्ट इमारत के यहां बंजी जंम्पींग किया और अब गोवा में मैने 50 मीटर बंजी जंम्पींग किया है । ये बहुत ही थ्रील्ड अनुभव रहा। मुझे एडवेंचर बहुत पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here