अमित मिश्रा ( मुम्बई ब्यूरो चीफ )

मुम्बई के सिनसिटी लाउंज में हुए एक बेहतरीन व यादगार इवेंट में अवंति आर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड एवं प्राजक्ता फिल्म्स प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनने जा रही  हिंदी फिल्म ‘ रेड ‘ की घोषणा की गई . इस फ़िल्म के लीड कलाकारों में जानदार अभिनेता और बॉलीवुड की कॉमेडी का वर्तमान किंग कहे जानेवाले कृष्णा अभिषेक और पायल घोष का नाम घोषित किया गया है. फ़िल्म में शक्ति कपूर, अभिजीत स्वेतचंद्र और काँचन भी विशेष भूमिकाओं में नजर आएंगे.

‘ रेड ‘ एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है जिसके प्रोड्यूसर हैं कभी पत्रकारिता जगत में कमाल दिखा चुके और फ़िल्म ‘ बेईमान लव फेम ‘ राजीव चौधरी तथा रेखा जगताप. फ़िल्म का निर्देशन करेंगे अत्यंत अनुभवी तथा   प्रसिद्ध डायरेक्टर अशोक त्यागी . जगन्नाथ वाघमारे इस फ़िल्म के को – प्रोड्यूसर हैं.

फ़िल्म की घोषणा के उपरांत इस फ़िल्म की बेहद सुंदर और टैलेंटेड एक्ट्रेस पायल घोष का ‘ हैपी वाला बर्थ-डे ‘ भी सभी कलाकारों व मीडिया के बीच मनाया गया. पायल घोष ने केक कटिंग के उपरांत बातों के दौरान कहा कि ” मेरे लिए दोहरी खुशी वाला ये एक यादगार क्षण और इवेंट है जिसमें न सिर्फ मेरी फिल्म रेड की घोषणा हुई बल्कि मेरा जन्मदिन भी बेहद ऊर्जा व जोश से यहाँ सेलिब्रेट किया गया. ईश्वर से इससे ज्यादा और क्या मांगने की जरूरत है.

पायल ने आगे कहा कि ” हमारी फ़िल्म ‘ रेड ‘ की शूटिंग जल्द शुरू हो रही है. रेड की टीम का हिस्सा बनने पर मैं अत्यधिक उत्साहित हूं. जल्द ही ये म्यूजिकल थ्रिलर फिल्म पर्दे पर होगी. इसे जल्द देखने की सबकी अभिलाषा है जो शीघ्र पूरी होगी.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here