अमित मिश्रा ( मुम्बई ब्यूरो चीफ )

दीवाली के बाद अब बिहार समेत उत्तर भारत में लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी बीच भोजपुरी की लोकप्रिय कलाकार अक्षरा सिंह ने अपना नया गाना ‘बनवले रहिह सुहाग’ रिलीज कर दिया है।यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

अक्षरा हर साल छठ पूजा पर नए गाने लेकर आती हैं, मगर यह गाना उन सबसे काफी अलग है। ‘बनवले रहिह सुहाग’ में छठ मईया की महिमा के साथ – साथ  दिल छू लेने वाले इमोशन भी हैं, जो अक्षरा के इस गाने को खास बनाता है।

‘बनवले रहिह सुहाग’ का लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखा है और संगीत अविनाश झा घुंघुरू ने दिया है। इस गाने के म्युज़िक वीडियो के डायरेक्टर शैलेश परासर हैं। इसमें अक्षरा सिंह के साथ अपर्णा मिश्रा, मृत्युंजय सिंह और राजकुमार सिंह लीड रोल में हैं।
अक्षरा सिंह को अपने इस गाने से बेहद उम्मीदें हैं। इसलिए उन्होंने छठ स्पेशल गाने का लिंक अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर भी शेयर किया औऱ लिखा है कि फिर से एक नई कोशिश। अक्षरा ने ऑडियंस से इस गाने को देख कि अपील भी की है।

आपको बता दें कि इस साल भोजपुरी म्युज़िक इंडस्ट्री में अक्षरा का जलवा खूब देखने को मिला।  देश में कोरोना की वजह से कई महीने लॉक डाउन वाली हालत रही, लेकिन फिर भी अक्षरा ने किसी पर्व त्यौहार को  सूना नहीं होने दिया और नियमित अंतराल पर एक के बाद एक गाने करती रहीं। उनके गानों को ऑडियंस ने खूब सराहा भी। उनके तकरीबन सभी गाने मिलियन क्लब में शामिल हुए और अब एक बार फिर से अपने नए छठ गीत से लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here