Home Uncategorized राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विषय पर शासकीय पोस्टग्रेजुएट कॉलेज बिलासपुर रामपुर मैं...

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विषय पर शासकीय पोस्टग्रेजुएट कॉलेज बिलासपुर रामपुर मैं एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन संपन्न हुआ

0
290

समृद्धता की ओर भारत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विषय पर शासकीय पोस्टग्रेजुएट कॉलेज बिलासपुर रामपुर मैं एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन संपन्न हुआ विषय प्रवर्तन करते हुए समाजशास्त्र के अध्यक्ष प्रोफेसर महापात्रा ने यह कहा कि इस प्रकार के सेमिनार जरूरी इसलिए है क्योंकि लोगों को शिक्षा में हो रहे परिवर्तन की जानकारी होनी चाहिए तभी वह किसी भी प्रकार की नीति निर्माण में अपना सहयोग देगे।इस सेमिनार में मुख्य वक्ता प्रोफेसर प्रमोद गुप्ता लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ एवं रुहेलखंड विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफ़ेसर के पी सिंह विद्यंत हिंदू पीजी कॉलेज लखनऊ प्रोफेसर ध्रुव कुमार त्रिपाठी प्रमुख वक्ता थे राष्ट्रीय शिक्षा नीति किस प्रकार लागू किया जाए कौन-कौन सी चुनौतियां संस्थाओं के सामने आएगी इस विषय पर अपना व्याख्यान देते हुए प्रोफेसर पीके गुप्ता जी ने कहा कि हमें तैयार रहना होगा मेहनत करने के लिए क्योंकि आने वाला समय शिक्षा व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन करने का है संस्थाओं को अपने पैर पर खड़े होने की जरूरत महसूस की जा रही है गुणवत्ता परक शिक्षा बेहद जरूरी है बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हम सबको मिलकर काम करना पड़ेगा मुख्य अतिथि रोहिलखंड विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर के पी सिंह जी ने कहा कि अब नई चुनौतियों के साथ उत्तर प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय दोनों मिलकर व्यवस्था को आगे बढ़ाएंगे और सेमेस्टर सिस्टम को सख्ती से लागू करना पड़ेगा चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम अब लागू किया जाएगा। सभी शिक्षक और शिक्षण व्यवस्था से जुड़े हुए लोग भारत सरकार की मंशा के अनुरूप दायित्व निर्वाह करने के लिए तैयार रहें प्रोफेसर ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि छात्रों में इनोवेटिव आइडिया के साथ प्रयोगात्मक प्रवित्ति विकसित करने की जरूरत है तभी हम बच्चों में सीखने की क्षमता का विकास कर सकते हैं कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर महापात्रा जी एवं कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर आरपी यादव जी ने कहा कि हम लोग समाज की व्यवस्था में अपना पूरा योगदान देंगे बच्चों के भविष्य के लिए पूरी ताकत के साथ काम करेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here