
अमरदीप सिंह, संवाददाता, गुजरात
गुजरात के वडोदरा में दो महिलाओं सहित कुल आठ लोगों को कथित रूप से कोविड-19 के टीके के खिलाफ लोगो को भड़काने और गलत संदेश फैलाने के आरोप में रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुद्धिजीवियों का ये ग्रुप सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से लोगों से वैक्सीन न लदवाने और मास्क न पहनने के लिए उकसाता था। जिसके लिए इन लोगो ने अलग अलग ग्रुप भी बनाए हुए थे। जिन्हे पुलिस ने धर दबोचा हैं।
एक तरफ राज्य और केंद्र सरकार ज्यादा से ज्यादा वक्सीनशन कर लोगो कोक कोरोना से सुरक्षित करने का प्रयास कर रही है वही कुछ ऐसे भी लोग है जो कहने को बुद्धिजीवी है लेकिन काम ज़ाहिलो वाला कर रहे है , वड़ोदरा में ऐसे ही एक संगठन को गिरफ्तार किया है जो पढ़े लिखे और संभ्रांत है लेकिन वो लोगो को वक्सीनेशन के खिलाफ भड़का रहे है , सोशल मीडिया के जरिये लोगो के दिमाग में ये भर रहे है की वक्सीनशन उनके लिए नुकशान देह है। वड़ोदरा के सयाजी गंज थाने ने दो महिलाओ सहित कुल 8 लोगो को इस मामले में गिरफ्तार किया है।

वड़ोदरा के सयाजीगंज थाने के अधिकारी के मुताबिक ने दो महिलाओ और ६ पुरुषो का ये ग्रुप अपने मिसन के तहत एक जगह एकत्र हुआ था जहा से ये सोशल मीडिया में बनाये गए अलग अलग ग्रुप के जरिये सन्देश भेज लोगो को वक्सीनशन और मास्क से होने वाले नुकशान के लिए सन्देश प्रसारित करने वाले थे , पुलिस को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत घटना स्थल पहुंच कर करवाई की , गश्ती दल को जैसे ही घटना की जानकारी मिली और वह मौके पर पहुंचा। अऔर इन लोगों को बिना मास्क और सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन कर टीका विरोधी संदेश प्रसारित करते हुए पाया गया।

सयाजीगंज पुलिस ने समूह के 8 सदस्यों को पकड़ा, जिनमें नरेंद्र कालिदास परमार, चंद्रकांत बाबूभाई मिस्टी, विजय कुमार खेरवानी, केवल चंद्रकांत पटालिया, जसविंदर सिंह राजेंद्र सिंह, इरफान यू अवनी गज्जर शामिल हैं। , इन लोगो की पूछताछ और इनके मोबाइल चेक करने पर चौकाने वाली जानकारी सामने आयी , इन्होने वक्सीनशन और मास्क के खिलाफ चल रही अपनी मुहीम के लिए ‘अवेकन गुजरात’ (जागो गुजरात)और ‘अवेकन बरोडियन’ (जागो वडोदरावासी) नाम का सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाया था जिसपर ये कोविड-19 टीका के खिलाफ संदेश प्रसारित करते थे।
इन समहू के किसी भी व्यक्ति ने कोरोना का टीका नहीं लगाया गया है ,वड़ोदरा सयाजीगंज थाने में इन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 120बी (आपराधिक साजिश),धारा-143 (गैर कानूनी तरीके से सभा करना), धारा-188 (सरकारी अधिकारी के आदेश की अवज्ञा), धारा-270 (जीवन के लिए खतरनाक संक्रामक बीमारी फैलाना) और आपदा प्रबंधन की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोरोना अब पूरी दुनिया में व्याप्त है और सरकार देशवासियों से इसे रोकने के लिए कोरोना वैक्सीन लेने का आग्रह कर रही है।ऐसे में इस तरह के लोग अपनी इस तरह की हरकतों से लोगो की जान से खिलवाड़ करते हुए भी पाए जा रहे है
















